Swadesh Conclave 2023: मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रेस की भूमिका बेहद अहम- हरदीप सिंह पुरी

Swadesh Conclave 2023: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं आप सबको बधाई देना चाहता हूं।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश के विकास में इतिहास का बड़ा योगदान होता है।

0
31
Swadesh Conclave 2023 Petroleum Minister Hardeep Singh Puri
Petroleum Minister Hardeep Singh Puri

Swadesh Conclave 2023:प्रतिष्‍ठित वार्षिक स्‍वदेश कॉन्‍क्‍लेव- इन्फ्लूयेंशल इंडिया का भव्‍य आयोजन सोमवार को नई दिल्‍ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया।इस कॉन्‍क्‍लेव का आयोजन बालाजी फाउंडेशन, एपीएन न्‍यूज और इंडिया लीगल की ओर से किया जा रहा है। दैनिक जागरण कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने सभी को कार्यक्रम के आयोजन की शुभकामनाएं दीं।उन्‍होंने लोकतंत्र की मजबूती में प्रेस, बेहतर विकास और केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जानकारी भी साझा की।उन्‍होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच बेहतर सुविधाएं देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा ध्‍यान दिया है।

उन्‍होंने कहा कि आज हमारे भारत की छवि बदली है।डिजीटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे पहलुओं के आ जाने से देश की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान से टॉप 5 की जगह में शामिल हो चुकी है।

Swadesh Conclave 2023
Swadesh Conclave 2023: Petroleum Minister Hardeep Singh Puri.

Swadesh Conclave 2023: मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रेस की भूमिका बेहद अहम

Swadesh Conclave 2023: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं आप सबको बधाई देना चाहता हूं।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश के विकास में इतिहास का बड़ा योगदान होता है। उन्‍होंने जोर देते हुए कहा कि मैं इस युग में आया जब प्रिंटिंग प्रेस चलन में थी।आज भी समाचार पत्र लोकतंत्र में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें बहुत से लोगों का योगदान होता है।

जब दुनिया के किसी हिस्‍से में कोई घटना होती है, उस दौरान इनका योगदान और भी अहम हो जाता है।आजकल हम चर्चा करते हैं, वो एक ही फेक्‍ट को लेकर अलग-अलग अंदाज में पेश करते हैं। उन्‍होंने इस बीच ट्रंप युग का भी उल्‍लेख किया।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जोर देते हुए कहा कि आपको बेहतर नरेटिव के साथ बेहतर न्‍यूज को सामने लाना होगा।तभी आपका बेहतर समाज बनाने का सपना आपकी सशक्‍त खबर के साथ पूरा होगा। इस मौके पर उन्‍होंने बालाजी फाउंडेशन के अध्‍यक्ष प्रदीप राय को शुभकामनाएं दीं।

Swadesh Conclave 2023:शहरी सेक्‍टर के बेहतर विकास पर केंद्र सरकार का फोकस

Swadesh Conclave 2023:अर्बन सेक्‍टर के बारे में कहा कि दिल्‍ली की जनसंख्‍या बढ़ी है। आज आबादी बड़ी ही तेजी के साथ बढ़ी, लेकिन भूखंड वही सीमित है। आज जनसंख्‍या 140 करोड़ हो चुकी है।आने वाले समय में राजधानी दिल्‍ली में आबादी और भी तेजी के साथ बढ़ेगी।ये स्थिति 1951 के बाद से बहुत तेजी से बढ़ी है।उस दौरान आबादी करीब 22 लाख थी। पिछली केंद्रीय सरकार की जो भी योजनाएं थीं, उसमें शहरी विकास का बजट 1 लाख 78 हजार करोड़ रुपये था। 2024 में पीएम मोदी ने जब दायित्‍व संभाला।

प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही शहरों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।इसी का परिणाम है कि आज देश में तेजी से बढ़ते शहरों में हर तरह से विकास हो रहा है।

दूसरा वेस्‍ट प्रॉडक्‍ट और स्‍वच्‍छ भारत अभियान को भी पूरे जोरशोर के साथ केंद्र सरकार ने शुरू किया।राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी ने कहा कि स्‍वच्‍छ भारत अभियान को आगे लेकर जाना है। 15 अगस्‍त 2014 में उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा के 150वीं जयंती के मौके पर भारत खुले में शौच से मुक्‍त हो जाएगा।हमने काफी हद तक उस लक्ष्‍य को प्राप्‍त भी कर लिया।

संबंधित खबरें

Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कार्यक्रम में शहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, कहा- इस कार्यक्रम में बिहार की ब्रांडिग करने आया हूं…

Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कार्यक्रम में बोले नितिन गडकरी- आने वाले समय में टेक्नोलॉजी को और बेहतर करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here