Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कार्यक्रम में शहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, कहा- इस कार्यक्रम में बिहार की ब्रांडिग करने आया हूं…

इस कार्यक्रम के दौरान शहनवाज हुसैन ने बिहार के सभी जिलों को सुपर से ऊपर बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में अक्सर भोजपुरी फिल्मों को गलत तरीके से पेश किया जाता है। जिससे कभी-कभी बिहार की छवि खराब होती है। इसलिए हमें बिहार में किसी भी फिल्म को गलत तरीक से नहीं दिखाना चाहिए।

0
470
Swadesh Conclave 2022 Photo Gallery: तस्वीरों में देखें स्वदेश कॉनक्लेव 2022 की झलक...
Swadesh Conclave 2022 Photo Gallery: तस्वीरों में देखें स्वदेश कॉनक्लेव 2022 की झलक...

Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स कार्यक्रम के दौरान कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राजश्री राय और प्रदीप राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन, सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन सिन्हा भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान शहनवाज हुसैन ने बिहार के सभी जिलों को सुपर से ऊपर बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में अक्सर भोजपुरी फिल्मों को गलत तरीके से पेश किया जाता है। जिससे कभी-कभी बिहार की छवि खराब होती है। इसलिए हमें बिहार में किसी भी फिल्म को गलत तरीक से नहीं दिखाना चाहिए।

FZp4dSYacAA3ULE
Swadesh Conclave 2022: शहनवाज हुसैन ने कहा ‘बिहार में क्राइम बदार्शत नहीं किया जाएगा’

Swadesh Conclave 2022: शहनवाज हुसैन ने कहा ‘बिहार में क्राइम बदार्शत नहीं किया जाएगा’

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस स्वदेश कॉन्क्लेव के माध्यम से बिहार की ब्रांडिग करने के लिए आया हूं। उन्होंने बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर कहा कि बिहार में अब किसी भी प्रकार का क्राइम बदार्शत नहीं किया जाएगा, इसका मतलब अब बिहार में क्राइम का जीरो टॉलरेंस है। बिहार में किसी भी प्रकार के क्राइम को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा।

वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान बताया कि MSME में बिहार का दूसरे स्थान पर है और आने वाले समय में बिहार में किसी भी तरह के कोई रोजगार की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश की भारी संभावनाएं हैं। बिहार में हर तरह का विकास होगा। बिहारवासियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे राज्य में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

FZp4kXhacAAictL
Swadesh Conclave 2022: नितिन नवीन सिन्हा ने कहा बहुत जल्द ट्रैफिक से निजात मिलेगी

Swadesh Conclave 2022: नितिन नवीन सिन्हा ने कहा बहुत जल्द ट्रैफिक से निजात मिलेगा

इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन सिन्हा ने कई अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रैफिक को कम करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और बहुत जल्द लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलेगा। उन्होंने बताया कि बिहार में 120 छोटे बड़े शहरों को जोड़ने का काम किया जा रहा है जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जेपी गंगा पथ पर भी काम किया जा रहा है और खासकर सड़क के रखरखाव का ध्यान रखा जा रहा है जैसै जो भी टूटी सड़के हों उनकी मरम्मत का कार्य जारी है।

FZp4gZWaUAILkNa
wadesh Conclave 2022: नितिन नवीन सिन्हा ने कहा गंगा पथ पर भी काम किया जा रहा है

बता दें कि स्वदेश कॉन्क्लेव अपने आप में एक अनोखी तरह की पहल है। इस पहल के तहत एपीएन न्यूज, बालाजी फाउंडेशन के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करता है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here