Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बिगड़ती स्थिति के बीच यूक्रेन में Indian Embassy ने मंगलवार को अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन की राजधानी Kyiv छोड़ने की सलाह दी है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया “कीव में भारतीयों के लिए एडवाइजरी: छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे आज कीव को तुरंत छोड़ दें। वे मिल रहीं ट्रेनों या उपलब्ध किसी अन्य माध्यम से राजधानी छोड़ दें।”
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सामने आईं कुछ Satellite Images में रूसी सेना के वाहनों को कीव के उत्तर-पश्चिम की सड़कों में देखा गया है। इसी कारण दूतावास की तरफ से यह एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही अमेरिका की एक स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा जारी की गई तस्वीर में सैकड़ों टैंक, टॉड आर्टिलरी,आर्मड और लॉजिस्टिक वाहनों को भी देखा जा सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है।
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर एक और Flight आई Delhi
Russia-Ukraine War के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों और छात्रों को निकालने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार को Ukraine में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक और उड़ान Hungary से Delhi पहुंची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Dr. Mansukh Mandaviya ने लौटने वालों का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय बच्चों को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। आप लोग वापस आ गए हैं और अब आप वहां फंसे बाकी भारतीय बच्चों से कहिए कि प्रधानमंत्री उन्हें भी जल्द ही भारत ले आएंगे।
यह भी पढ़ें:
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने संभाला मोर्चा, रूसी सैनिकों से लोहा लेने के लिए उठाए हथियार
- Russia-Ukraine War: रूस के हमले का दुनिया भर में लोगों ने किया विरोध, Moscow में 700 से अधिक लोगों की हुई गिरफ्तारी
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने संभाला मोर्चा, रूसी सैनिकों से लोहा लेने के लिए उठाए हथियार
- Russia-Ukraine War: Priyanka Chopra ने यूक्रेन के लिए मांगी मदद, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाया वहां का हाल
- Russia Ukraine War के बीच फंसे ज्यादातर Medical Students, यहां जानें आखिर क्यों Ukraine बना छात्रों के Medical Studies का Best Destination