Parwanoo Timber Trail: हिमाचल प्रदेश में अचानक खराब हो गई केबल- कार, साढ़े तीन घंटे तक हवा में झूलती रही 11 जिंदगियां, सभी को बचाया

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि परवाणू के टीटीआर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण केबल कार बीच मे अटकी है।

0
317
Parwanoo Timber Trail
Parwanoo Timber Trail

Parwanoo Timber Trail: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रोपवे (केबल- कार) तकनीकी खराबी के कारण हवा में फंस गई। जिसमें 11 पर्यटक हवा में फंस गए। जिसके बाद तुरंत उन्हें बचाने के लिए एक और केबल कार ट्रोली तैनात भेजी गई थी। कहा जा रहा है कि केबल- कार में फंसे सभी 11 पर्यटक को बचा लिया गया है। जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम जल्द से जल्द केबल कार सर्विस को ठीक करने में जुट गई थी। घटना आज दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। जब 5 परिवार के 10 लोग और एक व्यक्ति कोलकाता का रहने वाला है, सभी केबल- कार में फंस गए थे। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि परवाणू के टीटीआर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण केबल कार बीच मे अटकी थी। सभी को बचा लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन के टीटीआर रिसोर्ट परवाणू में मकेनिंल फाल्ट आने की वजह से पिछले साढ़े 3 घंटो से केबल कार फंसी हुई थी। सोलन से कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने बताया है कि डीसी से की बात गई है।

Parwanoo Timber Trail
Parwanoo Timber Trail

Parwanoo Timber Trail: झारखंड में 40 घंटों तक हवा में झूलती रही थी कई जिंदगियां

बता दें कि इसके पहले इसी साल अप्रेल महीने में ऐसी घटना झारखंड के देवघर में देखने को मिली थी। जहां त्रिकूट हिल्स स्थित रोपवे पर तकनीकी खराबी के कारण लगभग 50 लोग हवा में फंस गए थे। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और सीआईएसएफ द्वारा करीब 40 घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। झारखंड पर्यटन विभाग के अनुसार त्रिकुट रोपवे भारत का सबसे ऊंचा वर्टिकल रोपवे है। रेस्क्यू के समय 3 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

पेज अपडेट जारी है….

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here