मुजफ्फरपुर कांड को लेकर विपक्ष हमलावर मूड में है। आरजेडी विधायक पूरी तैयारी के साथ विधानसभा पहुंचे थे। हाथों में बैनर और तख्तियां थामे विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाज कल्याण मंत्री के इस्तीफे की मांग की। समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंदेश्वर वर्मा पर आरोप है कि वह बालिका संरक्षण केंद्र में अक्सर आया जाया करते थे। इस खुलासे के बाद विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर मोड में है।

मंजू वर्मा ने आरोप को बताया निराधार

वहीं समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने अपने पति पर लगाये आरोप को निराधार बताया है।  उन्होंने कहा कि मेरे पति पर आरोप साबित हुआ तो मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगी। बालिका गृह जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि जब मैं मंत्री बनी थी तब एकबार मेरे पति मेरे साथ वहां गए थे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक महीने से जांच चल रही है।

बेवजह राजनीति कर रहा विपक्ष: श्याम रजक

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर विपक्ष के हमले की धार को कम करने की कोशिश की है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि विपक्ष इस मामले को लेकर बेवजह सदन का समय बर्बाद कर रहा है। क्योंकि सीबीआई जांच की सिफारिश कर सरकार ने साफ कर दिया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

आरोपी सीपीओ रवि कुमार की पत्नी ने लगाया था आरोप

इससे पहले सीपीओ रवि कुमार की पत्नी ने कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति पर आरोप लगाया था कि चंदेश्वर वर्मा कई बार वहां आते थे। अपने अधिकारियों को नीचे छोड़कर खुद बालिका गृह ऊपर जाते थे। ऐसा उन्होंने कई बार कहा है। वहीं, उनका एक ऑडियो टेप भी होने की बात कही गई है।

                                                                                                                     एपीएन ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here