मोरबी हादसे पर गुजरात में राजकीय शोक, सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त ये हादसा हुआ था। पुल पर करीब 500 लोग खड़े थे। अचानक पुल टूटने से हुए इस हादसे में कई परिवारों ने अपनों को खो दिया।

0
158
Morbi Tragedy: मोरबी हादसे पर गुजरात में राजकीय शोक, सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका
Morbi Tragedy: मोरबी हादसे पर गुजरात में राजकीय शोक, सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका

Morbi Tragedy: गुजरात में हुए मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर पूरे राज्य में आज राजकीय शोक घोषित किया गया है। आज पूरे राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राज्य में आज कोई भी समारोह या कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। दरअसल, इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को हाई लेवल बैठक की थी। जिसके बाद राज्य में 2 नवंबर को राजकीय शोक का ऐलान किया गया।

Morbi Tragedy: मोरबी हादसे पर गुजरात में राजकीय शोक, सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका
Morbi Tragedy:

बता दें कि मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज टूटने से अबतक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 170 लोगों को बचा लिया गया है। कई घायलों का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है। मंगलवार की पीएम मोदी ने घटना स्थल का दौरा भी किया था।

Morbi Tragedy: 9 लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त ये हादसा हुआ था। पुल पर करीब 500 लोग खड़े थे। अचानक पुल टूटने से हुए इस हादसे में कई परिवारों ने अपनों को खो दिया। हादसे के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मरम्मत के कुछ दिन बाद ही मच्छू नदी पर बना झूलता पुल टूट गया था जिसके बाद इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह पुल 6 महीने से बंद था और हादसे के 5 दिन पहले यानी 25 अक्टूबर को ही खोला गया था और 30 अक्टूबर को यह हादसा हो गया। घटना की वजह पुल पर क्षमता से अधिक लोगों का इकट्ठा होना बताया जा रहा है। हादसे के वक्त पुल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना के बाद सेना के 300 जवान राहत और बचाव कार्य में लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें:

मोरबी हादसे को लेकर PM Modi की हाई लेवल मीटिंग, घटना की बारीकी से जांच के दिए आदेश

APN News Live Updates: मोरबी ब्रिज हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 14 नवंबर को होगी सुनवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here