UP Lok Sabha Election 2024 Dates: यूपी में 7 फेज में होंगे चुनाव, जानें 80 सीटों पर कब-कब होंगे मतदान

0
18

UP Lok Sabha Election 2024 Dates : लंबे समय से जिन लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उनकी घोषणा आज यानी शनिवार को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा हो ही गई। ECI की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल, 2024 से लेकर 1 जून, 2024 के बीच 7 चरण (Phase) में करवाये जाएंगे। चुनावों के नतीजे 4 जून, 2024 को जारी होंगे। देशभर में चुनावों की तारीख की घोषणा के साथ-साथ सभी की नजरें यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों पर भी बनी हुई थीं। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि यूपी में 7 फेज में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल, 2024 को होगा। वहीं, तीसरे चरण के लिए चुनाव 7 मई,चौथा चरण- 13 मई, पांचवा चरण- 20 मई और छठवें चरण के लिए 25 मई, 2024 को वोटिंग होगी। जबकि सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून, 2024 को मतदान होगा।

यूपी में किस सीट पर कब-कब होंगे मतदान ?

UP पहला फेज : 8 सीटों पर मतदान

यूपी में पहले फेज के लिए 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे 

  1. सहारनपुर
  2. कैराना
  3. मुजफ्फरनगर
  4. बिजनौर
  5. नगीना
  6. मुरादाबाद
  7. रामपुर
  8. पीलीभीत

UP में दूसरे फेज के चुनाव : 26 अप्रैल को होंगे चुनाव।

  1. अमरोहा
  2. मेरठ
  3. बागपत
  4. गाजियाबाद
  5. गौतम बुद्धनगर
  6. बुलंदशहर
  7. अलीगढ़
  8. मथुरा

UP में तीसरे फेज के चुनाव : 7 मई को होंगे चुनाव।

  1. संभल
  2. हाथरस
  3. आगरा
  4. फतेहपुर सीकरी
  5. फिरोजाबाद
  6. मैनपुरी
  7. एटा
  8. बदायूं
  9. अनोला
  10. बरेली

UP में चौथे फेज के चुनाव : 13 मई को होंगे चुनाव।

  1. शाहजहांपुर
  2. धौरहरा
  3. सीतापुर
  4. हरदोई
  5. मिश्रिख
  6. उन्नाव
  7. फर्रूखाबाद
  8. इटावा
  9. कन्नौज
  10. कानपुर
  11. अकबरपुर
  12. बहराइच
  13. खीरी

UP में पांचवें फेज के चुनाव : 20 मई को होंगे चुनाव।

  1. मोहनलालगंज
  2. लखनऊ
  3. राय बरेली
  4. अमेठी 
  5. जालौन
  6. झांसी
  7. हमीरपुर
  8. बांदा
  9. फतेहपुर
  10. कौशांबी
  11. बाराबंकी
  12. फैजाबाद
  13. कैसरगंज
  14. गोंडा

UP में छठवें फेज के चुनाव : 25 मई को होंगे चुनाव।

  1. सुल्तानपुर
  2. प्रतापगढ़
  3. फूलपुर
  4. इलाहाबाद
  5. अंबेडकर नगर
  6. श्रावस्ती
  7. डुमरियागंज 
  8. बस्ती
  9. संत कबीर नगर
  10. लालगंज
  11. आज़मगढ़
  12. जौनपुर
  13. मछलीशहर
  14. भदोही

UP में सातवें फेज के चुनाव : 1 जून को होंगे चुनाव।

  1. महाराजगंज
  2. गोरखपुर
  3. कुशीनगर
  4. देवरिया
  5. बांसगांव
  6. घोसी
  7. सलेमपुर
  8. बलिया
  9. गाजीपुर
  10. चंदौली
  11. बनारस
  12. मिर्जापुर
  13. रॉबर्ट्सगंज

इसके अलावा, चुनाव आयोग ने बताया कि आगामी लोकसभा इलेक्शन के दौरान ही जिन राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं वहां उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 13 राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल है। 

vidhansabha 1 1

आगामी लोकसभा, विधानसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए 7 चरण में होगा मतदान

पहला चरण- 19 अप्रैल, 2024
दूसरा चरण – 26 अप्रैल, 2024
तीसरा चरण- 7 मई, 2024
चौथा चरण- 13 मई, 2024
पांचवां चरण- 20 मई, 2024
छठवां चरण- 25 मई , 2024
सातवां चरण- 1 जून, 2024

vidhansabha

इसके साथ ही 4 राज्यों मेंं विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग चरण में करवाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को यानी पहले चरण के दौरान मतदान होगा। इसी तरह आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा के लिए और ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों के लिए चार चरण (चौथा, पांचवां ,छठा और सातवां फेज) में मतदान होगा जिसका आगाज 13 मई से होगा। इन राज्यों के नतीजे भी 4 जून को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here