Vastu Tips For Office: ऑफिस के डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

0
15

Vastu Tips For Office: ज्योतिष शास्त्र की तरह ही वास्तु शास्त्र भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। घर हो या फिर ऑफिस हो दोनों ही जगहों पर सभी चीजों का निर्धारण वास्तु के अनुसार ही करना जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करने से घर के साथ-साथ आपके ऑफिस में भी खुशनुमा माहौल रहता है। वास्तु के अनुसार काम करने से घर से लेकर ऑफिस तक पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र हमारे घर में रहने की जगह और हमारे काम करने की जगह में ऊर्जा के सामंजस्यपूर्ण संतुलन बनाये रखने पर जोर देता है। इसके विपरीत वास्तु दोष लगने पर इसका सीधा असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में आज हम बाते करेंगे ऑफिस डेस्क में न रखे जाने वाले पौधों की। अपने वर्क प्लेस में पौधों का सही स्थान ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं जो आपकी उन्नति में बाधा डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऑफिस डेस्क में कौन से पौधे नहीं रखने चाहिए…

Vastu Tips For Office: कैक्टस का पौधा

कैक्टस एक ऐसा पौधा है जो दिखने में बहुत सुंदर लगता है। घर के कुछ विशेष स्थानों पर इसे लगाने की सलाह दी जाती है लेकिन वास्तु की मानें तो ऑफिस डेस्क में यह पौधा नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ने भी इस पौधे को ऑफिस डेस्क पर रखा है तो तुरंत हटा दें। इस पौधे की पत्तियां कंटीली होती हैं और यह वास्तुदोष प्रकट करता है। इसकी कंटीली पत्तियां आपके आस-पास के वातावरण को नकारात्मक बना सकती हैं। खासकर ऑफिस डेस्क पर कैक्टस पौधे को रखने से बचना चाहिए। यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर सकता है और इसी वजह से इसे ऑफिस में रखने से बचना ही अच्छा है।

Vastu Tips For Office: बांस के नुकीले पौधे

बांस के पौधे को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस के पौधे को हर जगह लगा लेना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऑफिस डेस्क में नुकीले किनारों वाले बांस के पौधों को न रखने की सलाह दी जाती है। अपने वर्क प्लेस पर नुकीले किनारों वाले बांस के पौधों को रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है। वास्तु कि माने तो ऐसा माना जाता है कि नुकीले किनारे कठोरता का प्रतीक होते है और इस तरह के नुकीले किनारों वाले पौधों की वजह से कार्यस्थल में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है, उन्नति में कोई बाधा आ सकती है। ऑफिस में हमेशा मुलायम पत्तियों वाले बांस के पौधे का चुनाव वास्तु के हिसाब से सही रहता है।

Vastu Tips For Office: तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। देवी का स्वरूप मान कर तुलसी के पौधे की पूजा भी की जाती है। तुलसी को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे से घर में सकारात्मकता आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा ऑफिस डेस्क पर नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा पवित्रता का प्रतीक होता है और ऑफिस में आप इसकी पवित्रता नहीं बना कर रख सकते। ऑफिस में इसकी पवित्रता बनाए रखने में समस्या आती है और इसी वजह से यह पौधा सूख जाता है। तुलसी के पौधे को पूजा स्थल पर ही रखना अच्छा माना जाता है। वास्तु दोष से बचने के लिए तुलसी के पौधे को कभी भी ऑफिस में ना रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here