Pankaj Udhas Death: नहीं रहे मशहूर गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में हुआ निधन

0
38

Pankaj Udhas Death: ‘चिट्ठी आई है…’ जैसे आंखें भर देने वाले गीत को आवाज देने वाले मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि पंकज उधास का निधन 72 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल अस्पताल में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने आज सुबह 11 बजे इसी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। बीते कुछ महीनों से वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। भारतीय सिनेमा और संगीत जगत में शोक का माहौल है। पंकज उधास के निधन की खबर उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है।

पंकज उधास की बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि, ‘अत्यंत दुख के साथ हम आपको बता रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से बीमार थे।’

जानकारी के मुताबिक, पंकज उधास को कुछ महीने पहले ही कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ समय से किसी से मुलाकात नहीं कर रहे थे।

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा – ‘पंकज के निधन की खबर से स्तब्ध हूं’

भजन सम्राट कहे जाने वाले सिंगर अनूप जलोटा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिए पंकज उधास के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि वे अपने दोस्त पंकज उधास के निधन की खबर से स्तब्ध हैं, यह उनके लिए बेहद शाकिंग । अनूप जलोटा ने पंकज के परिवार के साथ अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

2006 में हुए थे पद्मश्री से सम्मानित

पंकज उधास को फिल्म ‘नाम’ में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत ‘चिठ्ठी आई है’ संगीत प्रेमियों के बीच वाहूत फेमस हुआ था। उसके बाद भी उन्होंने कई भारतीय फिल्मों में गाने गाए। कहा जाता है कि उनकी आवाज में इतना दर्द था कि उनके गाने और गजल सुनने वालों की आंखें तक भर आती थी।

इसके अलावा, पंकज ने अनेकों एल्बम रिकॉर्ड किये और दुनियाभर में अपनी गजल गायकी कला का प्रदर्शन भी किया। साल 2006 में भारत सरकार ने पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here