भ्रष्टाचार-निरोधक संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक, 2018 की एक सूची जारी की है। इस सूची में दुनिया के 180 देशों के नाम हैं। सूची में पहले नंबर पर डेनमार्क है, यानी वहां सबसे कम भ्रष्टाचार होता है। जबकि भारत का नंबर 78 है।

इससे पहले 2017 में आई सूची में भारत की रैंक 81 थी। यानी पिछले एक साल के अंदर भारत में भ्रष्टाचार कम हुआ है। वहीं भारत की रैंकिंग में जहां सुधार हुआ है, तो वहीं पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान की स्थिति काफी खराब है।

इस लिस्ट में चीन 87वें पायदान पर है और पाकिस्तान बहुत ज्यादा बुरी स्थिति में है। 180 देशों की लिस्ट में पाकिस्तान 117वें स्थान पर है। यानी वहां भारत से कहीं ज्यादा करप्शन है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, सोमालिया दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश है। जबकि सबसे बेहतर देश डेनमार्क है। उसके बाद न्यूजीलैंड, फिनलैंड, सिंगापुर, स्वीडन और स्विट्जरलैंड का नंबर आता है। डोनाल्ड ट्रंप के राज में अमेरिका की स्थिति भी खराब हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here