HAPPY NEW YEAR 2023: दुनियाभर में शुरू हुआ नए साल का जश्न, 2023 ने यहां दी सबसे पहले दस्तक…

0
123
HAPPY NEW YEAR 2023: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का कुछ ऐसे हुआ आगाज
HAPPY NEW YEAR 2023: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का कुछ ऐसे हुआ आगाज

HAPPY NEW YEAR 2023: सभी लोग साल 2022 को अलविदा कहने और नए साल 2023 की स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। Gregorian Calendar के अनुसार, शनिवार साल 2022 का अंतिम दिन है। दुनियाभर में नए साल की तैयारी जोरों पर हैं। वहीं, इस बीच सबसे पहले नया साल 2023 ने न्यूजीलैंड में दस्तक दे दी है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें लोग नया साल 2023 का स्वागत आतिशबाजी और भिन्न-भिन्न रंग की लाइटों के बीच कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का आगाज हो चुका है।

HAPPY NEW YEAR 2023:  न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का किया गया स्वागत
HAPPY NEW YEAR 2023: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का किया गया स्वागत

न्यूजीलैंड में लोगों ने नए साल का शानदार तरीके से स्वागत किया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वहां की वीडियो भी शेयर की है।

ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल 2023 ने दस्तक दे दी है। यहां सिडनी में नए साल का शानदार तरीके से आतिशबाजी के बीच लोगों ने स्वागत किया। सिडनी से नए साल के जश्न की कुछ खास तस्वीरें सामने आईं है।

HAPPY NEW YEAR 2023: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में नए साल का आगाज
HAPPY NEW YEAR 2023: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में नए साल का आगाज

HAPPY NEW YEAR 2023 से पहले साल के आखिरी दिन की कुछ खास तस्वीरें

वहीं, अपने देश भारत में नया साल चंद ही घंटो में आने वाला है। इस बीच देश के कई जगहों से इस साल की आखिरी तस्वीरें सामने आ रही हैं। यहां देश की कई वैसी तस्वीरें हैं, जो साल 2022 की आखिरी और काफी यादगार तस्वीरें हैं। न्यूज एजेंसी ने असम के गुवाहाटी से साल 2022 के अंत में खूबसूरत सूर्यास्त की तस्वीर शेयर की है।

HAPPY NEW YEAR 2023: असम के गुवाहाटी में 2022 के अंत में खूबसूरत सूर्यास्त
HAPPY NEW YEAR 2023: असम के गुवाहाटी में साल 2022 के अंत में खूबसूरत सूर्यास्त की तस्वीर

तमिलनाडु के चेन्नई में साल 2022 का आखिरी सूर्यास्त। मरीना बीच की तस्वीरें

छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में साल 2022 का आखिरी सूर्यास्त देखा गया। यहां से सूर्यास्त की वीडियो सामने आई है।
साल 2022 के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीरें कई जगहों से आ रही हैं। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी सुर्यास्त की कुछ खास तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें पुराने साल यानी 2022 को जाने और नए साल यानी 2023 को आने का भी अनुभव करा रही हैं। ये तस्वीरें वैसी हैं, जो साल 2022 के आखिरी दिन शनिवार की तस्वीरें हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिमला से साल 2022 के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीरें
हिमाचल प्रदेश के शिमला से साल 2022 के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीरें

देश की राजधानी दिल्ली से साल के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीरें सामने आईं है। ये तस्वीरे अक्षरधाम मंदिर के पास की हैं।

देश की राजधानी दिल्ली से साल के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीरें, स्थान- अक्षरधाम मंदिर
देश की राजधानी दिल्ली से साल के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीरें, स्थान- अक्षरधाम मंदिर

यह भी पढ़ेंः

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here