‘नए साल पर हर शहर में खुले, मोहब्बत की दुकान…’, PM मोदी-Rahul Gandhi समेत कई नेताओं ने दी New Year की बधाई

0
107
Happy New Year 2023
Happy New Year 2023

Happy New Year 2023: आज 1 जनवरी 2023 नए साल का पहला दिन है। नववर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में लोग अपने करीबियों को जमकर बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी सभी को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा आपका 2023 शानदार हो। यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो, सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लोगों को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, साल 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।

नए साल पर हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत की दुकान- राहुल गांधी 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा “उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत की दुकान. आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।

यूपी सीएम योगी ने दी नए साल की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर नए साल की देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, आप सभी को ईसवी सन् -2023 की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह और आरोग्यता से अभिसिंचित करे।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2023 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये।

सोनिया गांधी ने किया ट्वीट

हम सभी के लिए स्वस्थ, शांतिपूर्ण, समृद्ध और शानदार 2023 की हार्दिक कामना करते हैं। मई वर्ष 2023 हम सभी के लिए अधिक से अधिक अच्छी चीजें और असीम आनंद लेकर आए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

आप सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 2022 चुनौतियों का वर्ष रहा है लेकिन आशा और नवीकरण का भी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष हम सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। यह साल हमें और हमारे परिवारों को ढेर सारी खुशियां दे।

पेज अपडेट जारी है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here