New Year की रात दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.8 दर्ज की गई तीव्रता

0
140
Earthquake in Delhi
Earthquake in Delhi

Earthquake in Delhi: नया साल 2023 का आगाज हो गया है। लेकिन नए साल के पहले ही दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismolog) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई है। दिल्ली के साथ- साथ हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी अनुसार दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रात करीब 1.19 बजे भूकंप आया है। भूकंप से किसी भी तरह के हादसे की खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि इसके पहल दिल्ली में 29 नवंबर 2022 को 2.5 और 12 नवंबर को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र नेपाल था। इसके पहले 9 नवंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब दिल्ली में काफी तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी। भूकंप 1 बजकर 58 मिनट पर महसूस किया गया था।

वहीं 29 दिसंबर यानी आज से 3 दिन पहले असम के गुवाहाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे बताई गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप गुवाहाटी से 62 किमी उत्तर पूर्व में 3.5 तीव्रता का था। भूकंप से किसी के जानमाल के नुकसान की खबर सामने आई है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here