Lohri 2023: 13 या 14 किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी? जानें शुभ मुहूर्त और इस त्योहार का महत्व

0
171
Happy Lohri 2023

Happy Lohri 2023: लोहड़ी को लेकर हर तरफ तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोहड़ी एक भारतीय त्योहार है जो मुख्यतः पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में बड़े ही उत्साह से मनाया जाता हैं। लोहड़ी के पर्व को मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी के पर्व को मुख्य रूप से नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है। इस बार लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी और मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

Lohri (7)

Happy Lohri 2023: लोहड़ी का शुभ मुहूर्त

इस साल लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार लोहड़ी का शुभ मुहूर्त 14 की रात 8 बजकर 57 मिनट का है। 15 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी।

Lohri Festival

लोहड़ी का महत्व और रिवाज

लोहड़ी के विशेष अवसर पर लोग अलाव जलाते हैं और उसके चारों ओर घुमकर जश्न मनाते हैं। इस अवसर पर सूर्य (सूर्य देव) की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अलाव की लपटें लोगों की प्रार्थनाओं को सूर्य भगवान तक पहुंचाती है और इसके बाद सूर्य देवता पृथ्वी को एक अच्छी फसल का आशीर्वाद देते है। साथ ही, ठंड और कठोर सर्दियों के दिनों को भी खत्म करके सुहाना मौसम करेंगे।

यह भी पढ़ें:

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये 5 तरीके की स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

सर्दियों में खाएं मक्‍के की रोटी, सरसों का साग, एनर्जी और Iron से भरपूर होगी डाइट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here