गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने अनोखी मिसाल पेश की है। यहाँ पुलिस ने विवाद के बाद शादी से इंकार कर चुके दूल्हा-दुल्हन को समझा कर थाने में ही शादी करायी है। यह शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में हुई है। पुलिस के साथ ही दोनों पक्ष के लोग इस शादी के गवाह बने हैं।

police help married coupleदरअसल बीती रात बारात में डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद परिजनों की पिटाई से नाराज युवक ने शादी से इंकार किया था। ऐसे में दोनों पक्ष को पुलिस ने थाने में बुलाया था। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर थाने में ही शादी करायी है। थाने के मंदिर में पंडित ने दुल्हा और दुल्हन की शादी संपन्न करायी।

 

Gorakhpur marriageथाना में शादी होने का यह मामला शाहपुर थाना के नंदानगर इलाके का है। जहां डीजे बजाने को लेकर बारात में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान नशे में धुत्त लड़की के परिजनों ने बारातियों को जमकर पीटा था। जिसमें दूल्हे के परिजनों समेत आधा दर्जन लोग घायल हुये थे। मारपीट के दौरान महिलाओं को भी पीटकर घायल किया गया था। जिसके बाद मारपीट की घटना से नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया था। मारपीट के बाद हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई थी। जहां शाहपुर पुलिस ने दुल्हन शशि निषाद और दुल्हे अमर केवट को समझा कर शादी के लिए राजी कराया और फिर थाने में शादी करा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here