दिल्ली विधानसभा चुनाव में सोमवार को एक रैली के दौरान विवादित नारे लगवाकर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विवाद में घिर गए हैं।

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने उनके विवादित नारे लगवाने का संज्ञान लिया है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से रैली में अनुराग ठाकुर के विवादित नारे लगवाने की रिपोर्ट मांगी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और इस मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की थी।

बता दें दिल्ली के रिठाला में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने नारेबाजी करवाई। बीजेपी नेता ने वहां पर भीड़ से ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो ….. को’ के नारे लगवाए. इसी के साथ उन्होंने कहा कि गद्दारों को भगाने के लिए नारे जरूरी हैं। अनुराग ठाकुर के अलावा इसी मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी वोट का बटन दबाने के साथ ही गद्दारों का खात्मा होगा।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में आठ फरवरी को चुनाव होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here