Navjot Singh Sidhu को मनाने में जुटी कांग्रेस, 10.30 बजे से बैठक कर रहे हैं Charanjit Singh Channi

0
304
Navjot Singh Sidhu Hindi news
Navjot Singh Sidhu News

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख दिया है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अभी तक इस पत्र को स्वीकार नहीं किया है। कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने में जुट गई है। कांग्रेस पंजाब के प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) सिद्धू को मनाने के लिए चंडीगढ़ जाएंगे। वहीं पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) सुबह 10.30 बजे से मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

हरीश रावत पहुंचेंगे चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सुबह 10.30 बजे से नई कैबिनेट के साथ बैठक कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद बीते दिन रजिया सुल्ताना ने मंत्री पद छोड़ दिया था। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने इस्तीफा दिया था। ऐसे में कांग्रेस आगे की रणनीति को लेकर चर्चा कर रही है।

कांग्रेस में मचे बवाल के बाद अब सिद्धू को मनानेे के लिए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी चंडीगढ़ जाएंगे। आज रावत चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला में हैं, ऐसे में देखना होगा कि कौन किसके पास पहुंचता है। 

नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू

खबर यह भी सामने आ रही है कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, हरीश रावत का दौरा रद्द किया जा रहा है और आलाकमान पूरी तरह से चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही है। अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू की जा रही है।

गौरतलब है कि इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद सिद्धू ने कहा था कि, कांग्रेस के लिए सदा काम करता रहूंगा। सिद्धू का कहना है कि समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। कांग्रेस पार्टी ने जाति कार्ड खेलने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना दिया। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू पंजाब में गृह मंत्री बनना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें कोई जगह नहीं दी।

यह भी पढें:

Punjab Congress में मचा घमासान, Navjot Singh Sidhu ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Archana Puran Singh नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से हुईं दुखी, बेरोजगार होने का सता रहा है डर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here