Budget Session: आर्टिकल 370 हटाने से लेकर खेती, सेना, शिक्षा और अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहीं ये बातें…

0
8

Budget Session : संसद का बजट सत्र आज यानी बुधवार (31 जनवरी) से प्रारंभ हुआ। 10 दिनों के इस सत्र की शुरुआत से पहले सरकार ने विपक्षी दलों के साथ पिछले सत्र में पैदा हुई खटास को खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल की है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई, जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। आइए जानते हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बताई गई खास बातें।

Budget Session : ‘हम स्पोर्ट्स इकॉनॉमी को मजबूत कर रहे हैं’- राष्ट्रपति मुर्मू

खेलों और खिलाड़ियों के प्रति सरकार के कार्यों को गिनाते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘देश की युवाशक्ति को कौशल और रोजगार से जोड़ने के लिए हम स्पोर्ट्स इकॉनॉमी को मजबूत कर रहे हैं। मेरी सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को अभूतपूर्व मदद दी है। आज भारत एक बहुत बड़ी खेल शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।’

Budget Session : शिक्षा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ का किया जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार, भारत की युवाशक्ति की शिक्षा और कौशल विकास के लिए निरंतर नए कदम उठा रही है। इसके लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई और उसे तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत 10 हजार अटल टिंकरिंग लैब स्थापित किए गए है। इनमें 1 करोड़ से अधिक विद्यार्थी जुड़े हैं।’

Budget Session : आतंकवाद पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बात

आतंकवाद और विस्तारवाद का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसा’ की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़ भरे बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है।’

पिछले एक दशक में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे थे। अब हम जीवन में पहली बार बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मेरी सरकार के कार्यकाल में, करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। यह प्रत्येक गरीब में नया विश्वास जगाने वाली बात है…’

सरकार ने महंगाई को काबू में रखा

संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया। 

‘दुनियाभर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेज विकसित होती अर्थव्यवस्था बना’-द्रौपदी मुर्मू

उन्होंने आगे कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। दुनियाभर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेज विकसित होती अर्थव्यवस्था बना। उन्होंने भारत की विकास दर की बाटक करते हुए कहा, लगातार 2 क्वार्टर में भारत की विकास दर 7.5 से अधिक रही है। भारत चाँद के साउथ पोल में झण्डा गाड़ने वाला पहला देश बना।  

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया आर्टिकल 370 से लेकर राम मंदिर तक का जिक्र

संसद के जॉइंट सेशन में केंद्र सरकार के कामकाज का ब्योरा देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, जो कि आज सच हो चुका है। राष्ट्रपति ने धार 370 को हटाने को लेकर आगे कहा, ‘जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं, आज वे इतिहास हो चुकी हैं।’    

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि लोकसभा के स्पीकर और राज्यसभा के सभापति ने इस संबंध में सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, निलंबित सांसदों को बजट सत्र में शामिल होने का अधिकार मिल गया है।

2 लाख शिला-फलकम और 70 हजार से अधिक सरोवर बने  

राष्ट्रप्रति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा, ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत, देश भर के हर गाँव की मिट्टी के साथ अमृत कलश दिल्ली लाए गए। सरकार के एक दशक के कार्यकाल में 2 लाख शिला-फलकम और 70 हजार से अधिक सरोवर बने हैं। वहीं 3 करोड़ से अधिक लोगों ने पाँच प्राण की शपथ ली है।

पीएम मोदी ने हंगामा ना करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने बजट सत्र के शुरू होने से पहले अपने संबोधन में सभी सांसदों से अनुरोध किया कि वो इस सत्र में ऐसा करें जिससे कि आम जनता का फायदा हो। उन्होंने कहा कि आपने आज तक जो किया वो बीती बात हो गई है लेकिन आगे अपने क्षेत्र के मुद्दों को सदन में रखिए जिससे की आपके क्षेत्र का फायदा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here