गुजरात में रह रहे बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के लोग अब प्रदेश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। इसका कारण है 14 महीने की बच्ची के साथ रेप की घटना। दरअसल, गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची से रेप की घटना के बाद राज्य में गैर गुजरातियों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। जिसके बाद अब ये प्रवासी श्रमिक अपने- अपने राज्यों की ओर वापस लौट रहे हैं।

28 सितंबर को हुई ये घटना जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास के एक गांव की है। इस मामले में पुलिस ने बिहार से आए एक व्यक्ति को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया है। वह गुजरात में मजदूरी करता था। बच्ची के साथ हुई इस घटना से गुजरात के लोग बेहद गुस्से में हैं और भीड़ की ओर से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश के लोगों पर हमले भी बढ़ते जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, गुजरात में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जैसे कि इस घटना के बाद प्रवासी श्रमिक मजबूर होकर राज्य छोड़कर जा रहे हैं। इस बलात्कार की घटना के बाद वासी श्रमिकों को 8 अक्टूबर तक राज्य छोड़ने की धमकी दी गई थी। ऐसी धमकियां राज्य पुलिस प्रमुख की चेतावनी के बाद भी बंद नहीं हुई है।

वहीं गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों पर हमले को लेकर लगे आरोपों पर कांग्रेस विधायक अल्पेश ठकोर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने कभी हिंसा की वकालत नहीं की है। सभी भारतीय गुजरात में सुरक्षित हैं। साबरकांठा में रेप की घटना के बाद यूपी और बिहार के लोगों पर हमले शुरू हो गए हैं। बता दें कि अल्पेश ठकोर पर साबरकांठा में रेप मामले पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here