Atal Bihari Vajpayee: राजनेता के साथ-साथ कमाल के कवि और लेखक थे अटल बिहारी वाजपेयी, यहां देखें उनकी किताबों और कविताओं की लिस्ट…

0
49

Atal Bihari Vajpayee : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का आज जन्मदिन देशभर में मनाया जा रहा है। ऐसे में पूरा देश उन्हें आज प्रेमपूर्वक याद कर रहा है। स्वतंत्रता सेनानी होने से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने तक अटल जी ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, चाहे फिर वो देश को आजादी मिलना हो, 1999 में एक वोट से केंद्र में उनकी सरकार गिरना हो या फिर परमाणु परीक्षण का साहसिक फैसला लेते हुए भारत को न्यूक्लियर स्टेट बनाना हो। अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनेता थे, उनका वक्तव्य और भाषण आज के सोशल मीडिया के जमाने में भी ट्रेंड करता है। एक बार संसद के सत्र में उन्होंने कहा था कि –“सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए।” अटल जी की देश को सर्वोपरि रखने वाली बात राष्ट्र के प्रति लोगों की प्रेम भावना और नेताओं को अपने देश के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संदेश देती है। एक दिग्गज नेता होने के साथ ही अटल जी एक कुशल कवि और लेखक भी थे। उन्होंने देश के लिए भी कविताएं लिखीं थी।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को पैदा हुए अटल जी का जन्म एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम कृष्णा देवी और पिता का नाम कृष्ण बिहारी वाजपेयी था। अटल जी ने अपनी आरंभिक शिक्षा ग्वालियर के सरस्वती शिशु मंदिर से की। जिसके बाद उन्होंने विक्टोरिया कॉलेज, ग्वालियर से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। आगे की शिक्षा के लिए उन्हें मध्यप्रदेश से बाहर जाना पड़ा, उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के दयानंद एंग्लो-वेदिक कॉलेज से उन्होंने पोलिटिकल साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया।

एक कवि और लेखक के रूप में अटल

अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपना जीवन राजनीति में काफी समय तक बिताया, लेकिन राजनीति में सक्रियता के साथ-साथ वे बहुत अच्छे कवि और लेखक भी थे। उन्होंने 20 से ज्यादा किताब लिखी हैं। इनमें 6 किताब उनकी कविताओं के संग्रह बनीं। बता दें कि वाजपेयी जी की कविताओं को दिग्गज सिंगर और गजल सम्राट कहे जाने वाले जगजीत सिंह ने गाया भी है। अटल जी की कविताओं के संग्रह में से एक संग्रह, ‘क्या खोया क्या पाया,’ को संगीत एल्बम में बदला गया था।

भारत के रत्न हैं अटल बिहारी वाजपेयी

अगर अटल बिहारी वाजपेयी जी को मिले सम्मानों की बात करें तो देश और विदेश में उन्हें कई बड़े अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी को साल 1992 में देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था और साल 2015 में उन्हें भारत रत्न दिया गया था। बता दें कि भारत रत्न देश में दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। इसके अलावा, मोरक्को और बांग्लादेश ने भी अटल जी को अपने देश के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Atal Bihari Vajpayee : लेखक अटल बिहारी वाजपेयी की किताबें और कविताएं

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुस्तकों की लिस्ट

• राष्ट्रीय एकीकरण – 1961

• भारत की विदेश नीति: नई डाइमेंशन्स – 1977

• Dynamics of an Open Society – 1977

• असम समस्या: दमन समाधान नहीं – 1981

• Atal Bihari Vaj Mem Tina Dasaka – 1992

• Kucha Lekha, Kucha Bhashana – 1996

• सेकीयुलरवाडा: भारतीय परिकल्पाना (डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मारक व्याखनमाला) – 1996

• राजनीती की रपातिली राहेम – 1997

• Back to Square One – 1998

• Decisive Days – 1999

• सक्ति से संती – 1999

• प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चुने हुए भाषण – 2000

• Values, Vision & Verses of Vajpayee: India’s Man of Destiny – 2001

• India’s Perspectives on ASEAN and the Asia-Pacific Region – 2003

कवि अटल बिहारी वाजपेयी की कविता संग्रहों की लिस्ट

• मेरी इक्यावन कविताएँ- 1959

• संवेदना – जगजीत सिंह के साथ एक एल्बम – 1995

• नयी दीशा – जगजीत सिंह के साथ एक एल्बम – 1995

• Sreshtha Kabita – 1997

• क्या खोया क्या पाया: अटल बिहारी वाजपेयी, व्यक्तित्व और कविताएं – 1999

• Twenty-One Poems – 2003

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here