APN News Live Updates: देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, पढ़ें 25 जुलाई की सभी बड़ी खबरें…

0
275

APN News Live Updates: आज, 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का भी कार्यकाल पूरा हो गया है। बता दें कि इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में जब  इमरजेंसी लगाई थी तो उसके बाद जब पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई देशों के राजदूत व तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहें। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू ने शपथ ली हैं। पढ़ें विस्तार से…

Parliament Monsoon Session: लोकसभा स्पीकर ने लिया बड़ा एक्शन, पूरे सत्र के लिए कांग्रेस के 4 सांसदों को किया निलंबित

Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। जहां लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के तख्तियां लेकर हंगामा करने के खिलाफ स्पीकर ने बड़ा फैसला लेते हुए 4 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए सांसद मणिकम टैगोर, ज्योजि मनी, टीएन प्रतापन और राम्या हरिदास हैं। ये कांग्रेस सांसद स्पीकर के मना करने के बावजूद लगातार तख्तियां दिखाकर विरोध कर रहे थे। वहीं लोकसभा की कारवाई को 26 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पढ़ें विस्तार से…

Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- पूरा करते रहे थे बीजेपी का एजेंडा

Mehbooba Mufti

Mehbooba Mufti: द्रोपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। इसी बीच राष्ट्रपति पद से हटते ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जहां भारतीय संविधान को कई बार कुचला गया। पढ़ें विस्तार से…

Nitin Gadkari: “राजनीति छोड़ने का करता है मन”, जानिए क्यों केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दिया ऐसा बयान…

Nitin Gadkari ने किया ऐलान, गलत जगह पार्क गाड़ी की फोटो भेजने वाले को मिलेगा 500 रुपये का इनाम, जानें गडकरी का नया प्लान

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि उनका अक्सर “राजनीति छोड़ने” का मन करता है क्योंकि उनका मानना ​​​​है कि जीवन के लिए और भी बहुत कुछ है। शनिवार को नागपुर में एक समारोह में उनकी टिप्पणी से हड़कंप मच गया। गडकरी ने सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश गांधी को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में कहा, “कई बार मुझे आश्चर्य होता है कि क्या मुझे राजनीति छोड़ देनी चाहिए। जीवन में राजनीति के अलावा और भी बहुत कुछ है।” पढ़ें विस्तार से…

100 करोड़ रुपये में राज्यसभा सदस्य और राज्यपाल बनाने का झांसा देता था ये गिरोह, CBI ने किया भंडाफोड़

CBI

CBI ने एक चौंकाने वाले फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। इस फर्जीवाड़े में शामिल गिरोह के 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सीबीआई अफसरों का कहना है कि छापेमारी के दौरान रैकेट से जुड़ा एक आरोपी अफसरों को धोखा देकर फरार हो गया था। जिसके खिलाफ राजधानी में स्थानीय पुलिस स्टेशन पर एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं सीबीआई ने अपनी एफआईआर में महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले कमलाकर प्रेमकुमार बंदगार, कर्नाटक के बेलगाम के रवींद्र विठल नाइक, दिल्ली-एनसीआर के महेंद्र पाल अरोड़ा, अभिषेक बूरा और मोहम्मद एजाज खान को नामजद किया है। पढ़ें विस्तार से…

Myanmar News: Myanmar सरकार का तानाशाही रवैया, 50 वर्षों में पहली बार 2 लोगों को दी फांसी, दुनिया भर में हो रही निंदा

Myanmar News

Myanmar News: म्‍यांमार में सैन्‍य अधिग्रहण के बाद पिछले 50 वर्षों में पहली बार दो लोगों को फांसी दी गई।इस खबर के फैलते ही म्‍यांमार सरकार के कृत्‍य की चौतरफा निंदा होने लगी। जानकारी के अनुसार एक पूर्व नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के सांसद और लोकतंत्र कार्यकर्ता को हिंसा फैलाने के आरोप में सजा दी गई है। यहां राजनीतिक बंदियों के क्षमादान के लिए दुनिया भर में दलीलों को दरकिनार करते हुए यहां की सरकार ने कदम उठाया है। पढ़ें विस्तार से…

UP Purvanchal Expressway Accident: भीषण सड़क हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल-डेकर बस टकराईं, 8 की मौत, कई घायल

UP Purvanchal Expressway Accident

UP Purvanchal Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों की टक्कर हो गई। इस टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं दर्जनों यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी अनुसार एक डबल डेकर बस को दूसरी डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ये हादसा हुआ। पढ़ें विस्तार से….

Katrina-Vicky को धमकी देने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे, कटरीना से शादी करना चाहता है युवक

सोशल मीडिया पर स्टार कपल को लगातार धमकियां देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने मनविंदर सिंह नाम के शख्स को गिरफ़्तार किया है। जानकारी अनुसार शख्स मुंबई में ही रहता है। बताया जा रहा है कि शख्स कटरीना का बड़ा फैन है और वह उनसे शादी करना चाहता है। इसलिए वह कुछ समय से दोनों को परेशान कर रहा है। युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम King Aditya Rajput🇮🇳VVIP लिखा हुआ है। इतना ही नहीं शख्स ने बायो में My Girlfriend/Wife @katrinakaif लिखा हुआ है।

APN News Live Updates: देश में एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा, 24 घंटे में 41 लोगों की कोरोना से गई जान

APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बड़ा विस्फोट देखने को मिल रहा है। देश में बीते 24 घंटो में 16,866 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 41 लोगों की मौत भी दर्ज की गई। बढ़ रहे मामलों के चलते भारत में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,50,877 हो गई है।हालांकि कोरोना से 18,148 लोग ठीक भी हुए हैं।

APN News Live Updates: भीषण सड़क हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल-डेकर बस टकराईं, 8 की मौत, कई घायल

APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों की टक्कर हो गई। इस टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं दर्जनों यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी अनुसार एक डबल डेकर बस को दूसरी डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें विस्तार से..

Droupadi Murmu Oath Ceremony Live: देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू,  भारत को मिली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Droupadi Murmu Oath Ceremony Live: आज, 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का भी कार्यकाल पूरा हो गया है। बता दें कि इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में जब  इमरजेंसी लगाई थी तो उसके बाद जब पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई देशों के राजदूत व तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद हैं। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: Delhi-NCR में बूंदाबांदी के बीच दिन की शुरुआत, उमस और गर्मी बरकरार

APN News Live Updates
APN News Live Updates

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में उमस और गर्मी अभी और परेशान कर सकती है।हालांकि सोमवार की सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई से यहां बारिश शुरू होगी, लेकिन तब तक लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पूरे दिल्‍ली-एनसीआर में कहीं हल्की बूंदाबादी संभव है। मौसम साफ रहेगा, लेकिन बादल छाए रहेंगे। पढ़ें विस्तार से...

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here