Droupadi Murmu Oath Ceremony Live: देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू,  भारत को मिली दूसरी महिला राष्ट्रपति

0
278
Droupadi Murmu Oath Ceremony Live
Droupadi Murmu Oath Ceremony Live

Droupadi Murmu Oath Ceremony Live: आज, 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का भी कार्यकाल पूरा हो गया है। बता दें कि इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में जब  इमरजेंसी लगाई थी तो उसके बाद जब पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई देशों के राजदूत व तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहें। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू ने शपथ ली हैं।

शपथ समारोह आज सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में किया गया। सीजेआई एन. वी. रमणा ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति का देश को संबोधन भी किया गया। मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। वे इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं।

Droupadi Murmu Oath Ceremony Live
Droupadi Murmu Oath Ceremony Live

Droupadi Murmu Oath Ceremony Live….

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे इस बात की संतुष्टि है कि जो लोग वर्षों से विकास से वंचित थे–गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी- मुझे अपने प्रतिबिंब के रूप में देख सकते हैं। मेरे नामांकन के पीछे गरीबों का आशीर्वाद है, यह करोड़ों महिलाओं के सपनों और क्षमताओं का प्रतिबिंब है।
  • राष्ट्र के संबोधन में मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है। मेरा नामांकन इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं देश की पहलाी राष्ट्रपति हूं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ था। स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस को लेकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये दिन भारतीय सेनाओं के शौर्य और संयम का प्रतीक है।
  • शपथ लेते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सभी भारतीयों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों के प्रतीक-संसद में खड़े होकर मैं आप सभी का नम्रतापूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपका विश्वास और समर्थन मेरे लिए एक बड़ी ताकत होगी।
  • द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली हैं। वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी हैं।
  • निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के सेंट्रल हॉल में पहुंच गई हैं।
  • पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं।
  • निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना हो गए हैं। निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
  • निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।
  • शपथ से पहले निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दीं।
  • पहली बार 25 जुलाई 1977 को छठे राष्ट्रपति नीलमसंजीव रेड्डी ने शपथ ली थी। मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली 10वीं राष्ट्रपति होंगी। पहली बार आज के दिन ही 1977 में छठे राष्ट्रपति नीलमसंजीव रेड्डी ने शपथ ली थी।
  • निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर बाद वह संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
  • नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवास पर राष्ट्रपति भवन की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। मुर्मू शपथ ग्रहण से पहले राजघाट जाएंगी।
  • देश के गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर ट्वीट कर कहा, “बीजेपी जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति सदा संकल्पित रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार इस वर्ग से राष्ट्रपति बनना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।”
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here