APN News Live Updates: मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाएंगे 24 विधेयक; पढ़ें 17 जुलाई की सभी बड़ी खबरें…

0
297
Parliament Monsoon Session
Parliament Monsoon Session

APN News Live Updates: संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) कल यानि 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र शुरू होने से पहले केन्द्र सरकार ने संसद के एनेक्सी भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक के लिए केंद्र सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इस मानसून सत्र में 24 विधेयक पेश किए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार को घेरने के लिए सरकार के खिलाफ कई रणनीति तैयार कर रखी है।

संसद में यह मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले शनिवार को भी सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से सदन में शांति और गरिमा को बनाए रखने का आग्रह किया था। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

download 2022 07 17T181413.273 1

APN News Live Updates: राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार होंगी। यह घोषणा भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के देश के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पद के लिए उम्मीदवार होने की घोषणा के एक दिन बाद हुई।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा कि इस सर्वसम्मत निर्णय के लिए 17 दल शामिल हैं। “हमारी सामूहिक सोच है कि अल्वा मंगलवार को वीपी नामांकन दाखिल करेगी। इसके तुरंत बाद, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्ष इस चुनाव में एकजुट है। पढ़ें विस्तार से…

Mumbai News: फिल्‍म निदेशक रामगोपाल वर्मा की मुश्किलें बढ़ी, द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्‍पणी करने पर कोर्ट में याचिका दायर

RGV and Draupadi 1

Mumbai News: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नाम जब से तय हुआ है। तब से द्रौपदी मुर्मू हर भाजपा शासित राज्यो में जाकर, विधायकों से खुद के समर्थन में वोट मांग रहीं हैं। इसी बीच मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने 24 जून को ट्वीट कर लिखा कि , ” अगर द्रौपदी राष्ट्रपति बनेगी तो, तो पांडव कौन हैं? और सबसे बड़ी बात कौरव कौन होगा? पढ़ें विस्तार से…

AAP MLA Amanatullah Khan पर चलेगा केस, LG ने दी CBI को मुकदमा चलाने की अनुमति

AAP MLA Amanatullah Khan: आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई को आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान पर 2016 में रिपोर्ट की गई “अवैध” नियुक्तियों के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ महबूब आलम को नियमों, विनियमों और कानूनों के “जानबूझकर और आपराधिक उल्लंघन” और “कार्यालय के दुरुपयोग” और सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान सहित अपराधों के लिए मुकदमा चलाने की अनुमति दी गई है।

APN News Live Updates: Coronavirus: भारत ने पार किया 200 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले- हमारे लिए गर्व की बात

Covid-19 Vaccination Drive
COVID-19 Vaccine

Coronavirus: देश में अब तक COVID-19 टीकों की 2 बिलियन खुराक दी जा चुकी है। CoWIN प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत ने 17 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे तक 2,00,00,92,900 से अधिक खुराकों को सफलतापूर्वक प्रशासित किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि भारत ने केवल 18 महीनों में 200 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पढ़ें विस्तार से…

टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी Lalit Modi फिर बने Talk of the Town, जानें Pan Villas से लेकर IPL तक के सफर की कहानी

Lalit Modi
Lalit Modi

Lalit Modi: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी जिनका विवादों के साथ गहरा नाता रहा है। एक बार फिर Talk Of The Town बन गए हैं। जितना नाम उनका मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से सुर्खियों में था। उतनी ही दोबारा उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियां बटोर रही है। इस बार उनकी सुर्खियां बनने की वजह बॉलीवुड सुष्मिता सेन हैं। ललित मोदी ने बीते गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई तस्वीरें ट्वीट कीं। पढ़ें विस्तार से…

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here