टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी Lalit Modi फिर बने Talk of the Town, जानें Pan Villas से लेकर IPL तक के सफर की कहानी

Lalit Modi: ललित मोदी को कारोबारी साम्राज्य विरासत में मिला। इसकी असल नींव उनके दादा रायबहादुर गुजरमल मोदी ने रखी थी। करीब 80 साल पहले उत्तर प्रदेश के बेगमाबाद शहर में रायबहादुर गुजरमल मोदी ने 62 एकड़ जमीन में शुगर मिल स्थापित की।

0
224
Lalit Modi
Lalit Modi

Lalit Modi: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी जिनका विवादों के साथ गहरा नाता रहा है। एक बार फिर Talk Of The Town बन गए हैं। जितना नाम उनका मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से सुर्खियों में था। उतनी ही दोबारा उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियां बटोर रही है। इस बार उनकी सुर्खियां बनने की वजह बॉलीवुड सुष्मिता सेन हैं। ललित मोदी ने बीते गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई तस्वीरें ट्वीट कीं।

उन्होंने 2 ट्वीट किए, पहले में सुष्मिता को पत्नी बताया लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने साफ कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद ही लोगों के बीच उनके और सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई।
गौरतलब है कि ललित मोदी ने कई बार अपने अंदाज से सभी को हैरान ही किया है। वह अकेले अपने दम पर आईपीएल को खड़ा कर चुके हैं। जब उन्होंने राजस्थान क्रिकेट संघ में एंट्री मारी थी। तब भी कई लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि भ्रष्‍टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपना नाम सामने आने के बाद उन्होंने भारत छोड़ दिया था।

Modi 3
Lalit Modi.

Lalit Modi: तलाकशुदा मीनल से की थी पहली शादी

ललित मोदी एक शादीशुदा इंसान हैं। जिनके बड़े-बड़े बच्चे हैं। उन्‍होंने मीनल मोदी से शादी की थी। दोनों ने लवमैरिज की थी।ललित मोदी, मीनल मोदी को बेहद पसंद करते थे लेकिन मीनल की दोस्त यानी ललित मोदी की मां बीना मोदी को ये रास नहीं आया। बीना मोदी दोनों की शादी से काफी निराश थीं, क्‍योंकि ललित, मीनल से 9 साल छोटे थे। लेकिन प्‍यार के आगे सब कुछ झुक जाता है। 17 अक्टूबर 1991 को दोनों ने शादी कर ली।

मीनल का 10 दिसंबर 2018 को निधन हो गया।इसकी जानकारी देते हुए ललित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि, ‘आप मेरी जिंदगी और मेरी यात्रा रही हैं ’। चूंकि ललित मीनल से बेहद प्यार करते थे, उनके निधन के बाद वे टूट गए थे।
अब उनकी जिंदगी ने दोबारा करवट बदली है। ललित और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन रिलेशनशिप हैं।इस बात की आधिकारिक तौर पर जानकारी उन्‍होंने 14 जुलाई को ही अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

Lalit Modi: विरासत में मिला कारोबारी साम्राज्‍य

Modicare
Lalit Modi: Modi Enterprises.

ललित मोदी को कारोबारी साम्राज्य विरासत में मिला। इसकी असल नींव उनके दादा रायबहादुर गुजरमल मोदी ने रखी थी। करीब 80 साल पहले उत्तर प्रदेश के बेगमाबाद शहर में रायबहादुर गुजरमल मोदी ने 62 एकड़ जमीन में शुगर मिल स्थापित की। इसके बाद साल दर साल डेढ़ दर्जन से अधिक बड़ी इकाइयां स्थापित कर वह इस छोटे से कस्बे को देश के औद्योगिक नक्शे पर लाने मे सफल रहे। इस कस्बे में मोदी इंडस्ट्रीज के साबुन, ग्लास, बिस्कुट, टायर, सिगरेट बनने लगे।

Lalit Modi: कारोबारी साम्राज्य के बंटवारे के लिए पहुंचे कोर्ट

वर्ष 2019 में पिता केके मोदी के निधन के बाद कारोबारी साम्राज्य के बंटवारे के लिए ललित मोदी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कर समझौते की सलाह दी थी। ललित मोदी वर्तमान में मोदी एंटरप्राइजेज के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्ट हैं।

बेहद लग्‍जरी जिंदगी जीते हैं Lalit Modi

लग्‍जरी और हाई प्रोफाइल जिंदगी जीते हैं ललित मोदी हैं। इसका अंदाजा उनकी लाइफस्टाइल और मीडिया रिपोर्ट को देखकर लगाया जा सकता है। वे लंदन के प्रतिष्ठित 117 स्लोएन स्ट्रीट में रहते हैं। यहां उनका पांच मंजिला पैलेस है, जोकि 7000 स्क्वैयर फीट में फैला हुआ है।

आलीशान बंगले में आठ डबल बेडरूम, सात बाथरूम, दो गेस्ट रूम, चार रिसेप्शन रूम, दो किचन और एक लिफ्ट हैं। ललित मोदी की दुनिया के कई अन्य देशों में भी प्रॉपर्टी बताई जाती है।ललित मोदी को कारों का बेहद शौक है। कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, फेरारी के अलावा रेंज रोवर जैसी महंगी कारें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उनकी मौजूदा संपत्ति करीब 570 मिलियन डॉलर, यानी 4500 करोड़ रुपये है।

Lalit Modi: जानिये कहां तक फैला है मोदी एंटरप्राइजेज का कारोबार ?

मोदी समूह का कारोबार आज कई देशों तक फैला हुआ है। वे केमिकल, एजुकेशन, फैशन, एफएमसीजी, फूड एंड हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, नेटवर्क मार्केटिंग, रिटेल, ट्रैवल कारोबार में नाम कमा चुके हैं।इसके अलावा मोदी एंटरप्राइजेज की मौजूदगी मिडिल ईस्ट, वेस्ट अफ्रीका, साउथ ईस्ट अफ्रीका, नॉर्थ ईस्ट एशिया, ईस्ट यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका और मिडिल अमेरिका में भी है। पान विलास पान मसाला, मोदीकेयर, इंडोफिल इंडस्ट्री, गॉडफ्रे फिलिप्स, डेसेंज आदि इसके बेहद मशहूर ब्रांड हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here