APN News Live Updates: नामीबिया से खास विमान में भारत की धरती पर 8 चीतों की लैंडिंग

0
210
APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल के हो गए हैं। इस मौके पर वह नामीबिया से आ रहे चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में बने क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9:40 पर एक स्पेशल विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद वह 9:45 बजे कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगे। बता दें कि सभी 8 चीते भारत में विमान के जरिए लाए गए हैं। चीते जिस विमान से लाए जा रहे थे वह ग्लावियर एयरपोर्ट पर लैंड हो गया है। जानकारी अनुसार पीएम 10:45 से 11:15 बजे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे।

APN News Live Updates: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 9वें दिन की यात्रा कोल्लम जिले से हुई शुरू

APN News Live Updates
APN News Live Updates

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोल्लम जिले के पुथियाकावु में अपने नौवें दिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर से शुरू की है। बता दें कि  3,570 किलोमीटर की 150 दिनों तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी।

PM Modi BirthDay: अपने जन्मदिन पर काफी व्यस्त रहेंगे पीएम मोदी, जानें बर्थडे पर क्या है उनका पूरा शेड्यूल?

PM Modi
PM Modi BirthDay: अपने जन्मदिन पर काफी व्यस्थ रहेंगे पीएम मोदी, जानें बर्थडे का क्या है उनका पूरा शेड्यूल?

PM Modi BirthDay: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी आज यानी 17 सितम्बर को 72 वर्ष के हो गए। पीएम मोदी आज दिन भर कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे क्योंकि उनके जन्मदिन के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। आप चाहें तो आप भी पीएम मोदी को हैप्पी बर्थडे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके लिए आपको नमो ऐप का उपयोग करना होगा और उसके मध्यम से आप पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं। आप वीडियो संदेश या एक फोटो रिकॉर्ड करके भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेज सकते हैं जिन्हें सीधे ऐप पर अपलोड किया जा सकता है। पढ़ें विस्तार से…

JEE Advanced AAT Result 2022: कुछ ही देर में जारी होंगे जेईई एडवांस के रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड कर पाएंगे परिणाम

JEE Advanced AAT Result 2022: जल्द जारी होने वाले हैं जेईई एडवांस के रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें परिणाम
JEE Advanced AAT Result 2022: जल्द जारी होने वाले हैं जेईई एडवांस के रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें परिणाम

JEE Advanced AAT Result 2022: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट परीक्षा 2022 के रिजल्ट शनिवार 17 सितंबर को जारी होने वाले हैं। एग्जाम के रिजल्ट जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट, AAT 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वो वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। पढ़ें विस्तार से…

इंडियन स्टार प्लेयर Venkatesh Iyer के साथ मैदान में हुआ बड़ा हादसा, बुलानी पड़ी एम्बुलेंस

Venkatesh Iyer के सिर पर गेंदबाज ने मारी बॉल, मैदान में बुलानी पड़ी एंबुलेंस
Venkatesh Iyer के सिर पर गेंदबाज ने मारी बॉल, मैदान में बुलानी पड़ी एंबुलेंस

Venkatesh Iyer: दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टर्न जोन के चिंतन गजा के थ्रो से कोयंबटूर में दिलीप ट्राफी मैच के दौरान सेंट्रल जोन के वेंकटेश अय्यर चोटिल हो गए। इस हादसे में उनकी गर्दन पर चोट लग गयी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की नौबत आ पड़ी। पढ़ें विस्तार से..

Odisha News: भीषण सड़क हादसा! कोयला से लदे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत 20 घायल

Odisha News
Odisha News

Odisha News: ओडिशा के झारसुगुड़ा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कोयले से लदा ट्रक बस से टकरा गया। हादसे में 6 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। वहीं 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा बाइपास रोड पर पावर हाउस चोक के पास बस जेएसडब्ल्यू प्लांट से कर्मचारियों को लेकर जा रही थी तभी कोयले से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। पढ़ें विस्तार से…

पेज अपडेट जारी है…

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here