JEE Advanced AAT Result 2022: कुछ ही देर में जारी होंगे जेईई एडवांस के रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड कर पाएंगे परिणाम

परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे। JEE Advanced AAT 2022 के संबंध में कोई भी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा।

0
159
UPSC NDA & NA Final Result 2022: NDA और NA एग्जाम वन का रिजल्ट जारी, रुबिन सिंह ने किया टॉप, लड़कियों ने किया कमाल
UPSC NDA & NA Final Result 2022: NDA और NA एग्जाम वन का रिजल्ट जारी, रुबिन सिंह ने किया टॉप, लड़कियों ने किया कमाल

JEE Advanced AAT Result 2022: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट परीक्षा 2022 के रिजल्ट शनिवार 17 सितंबर को जारी होने वाले हैं। एग्जाम के रिजल्ट जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट, AAT 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वो वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक, रिजल्ट की घोषणा, 17 सितंबर को शाम 5 बजे की जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद JEE Advanced AAT स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा। एक बार लिंक लाइव हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी और परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

JEE Advanced AAT Result 2022: जल्द जारी होने वाले हैं जेईई एडवांस के रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें परिणाम
JEE Advanced AAT Result 2022: जल्द जारी होने वाले हैं जेईई एडवांस के रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें परिणाम

बता दें कि जेईई एडवांस AAT के लिए रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ था और 12 सितंबर को शाम 5 बजे समाप्त हुआ था। एग्जाम 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गयी थी। परीक्षा में फ्रीहैंड ड्राइंग, ज्यामितीय ड्राइंग, वास्तु जागरूकता आदि के सवाल पूछे गए थे।

परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे। JEE Advanced AAT 2022 के संबंध में कोई भी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट को समय समय पर चेक करते रहें।

JEE Advanced AAT Result 2022: जल्द जारी होने वाले हैं जेईई एडवांस के रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें परिणाम
JEE Advanced AAT Result 2022: जल्द जारी होने वाले हैं जेईई एडवांस के रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें परिणाम

JEE Advanced AAT Result 2022: इन आसान स्टेप्स के जरिए चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा, जिसपर Announcements में JEE Advanced 2022 Result Link लिखा नजर आएगा। अब आप इस पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गयी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • जेईई एडवांस रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इस चेक और डाउनलोड करें। आप इसे प्रिंटआउट करा कर अपने पास भी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here