“AAP जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी”, पंजाब में बोले गृह मंत्री अमित शाह

पंजाब की कानून-व्यवस्था हो रही है बदतर- गृह मंत्री शाह

0
67
Amit Shah

Amit Shah: केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी सत्ता के 9 साल पूरे कर लिए हैं। इसको बीजेपी ‘सेवा के 9 साल’ के रूप में मना रही है। पूरे देश में इस अवसर पर भाजपा कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इस बीच केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री शाह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा,”आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी।”

Amit Shah
Amit Shah

Amit Shah:दुनिया के ग्रोथ इंजन के रूप में भारत की पहचान- अमित शाह

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा,”ये 9 साल एक प्रकार से देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षर से लिखे जाने वाले 9 साल हैं। आज दुनिया में भारत की पहचान दुनिया के ग्रोथ इंजन के रूप में होती है। पीएम मोदी ने 9 साल में गरीब कल्याण के माध्यम से 60 करोड़ गरीबों को एक नया आशा भरा जीवन देने का काम किया है।”
अमित शाह ने पंजाब और तिरंगे को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा,”पंजाब एक ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं।” उन्होंने कहा,”शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है, गुरुओं के शांति और सद्धाव के संदेश में सफेद रंग दिखाई देता है और अन्नदाता किसान जब देश के गोदामों को भर देता है, तब हमें हरा रंग भी देखने को मिलता है।”

पंजाब की कानून-व्यवस्था हो रही है बदतर- गृह मंत्री शाह
अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोला। अमित शाह ने कहा,”आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी। यहां(पंजाब) के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं। मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है।”

यह भी पढ़ेंः

ट्रेन की स्थिति को लेकर CM केजरीवाल और RJD ने केंद्र पर साधा निधाना, किसी ने बताया ‘यातना केंद्र’ तो किसी ने बोला ‘अनपढ़ सरकार’

रिश्तों में खटास के बीच चीन पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here