UP Elections 2022: Akhilesh Yadav का बड़ा चुनावी वादा, ”सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त”

0
277
UP Election Result Reaction
UP Election Result Reaction

Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष और सूबे के पू्र्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर इस साल विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री में बिजली दी जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा, ”जब 2022 में हम लोग सरकार बना लेंगे, तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री में बिजली दी जाएगी। हमारे किसानों की पूरी सिंचाई पहले की तरह मुफ्त होगी। 2022 में हमारा पहला संकल्प यही है। यह सब घोषणा-पत्र में शामिल होगा। सभी जानते हैं कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा केवल झूठ बोलती है, जबकि सपा जो कहती है उसे करती है।”

Akhilesh Yadav ने नए साल की शुभकामनाएं दीं

Akhilesh Yadav

गौरतलब है कि लखनऊ में सपा मुख्यालय में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नव वर्ष पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अब 2022 में ‘न्यू यूपी’ में नई रोशनी से नया साल होगा। 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री और सिंचाई बिल माफ होगा। नव वर्ष सबको अमन-चैन, खुशहाली दे। सपा सरकार आएगी और 300 यूनिट फ्री घरेलू बिजली और सिंचाई की बिजली मुफ्त दिलवाएगी।’

Image

शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि तारीख जरूर बदली है, लेकिन नया साल तभी होगा जब आने वाले समय में नई सरकार होगी। जहां सरकार को मदद करनी थी, वहां नहीं की। 90 मजदूरों की जान चली गई। सिर्फ समाजवादी पार्टी ने लोगों की मदद की। जिस ऑक्सीजन से जान बचाई जा सकती थी, वह भी सरकार नहीं दे पाई। उम्मीद है कि 2022 में ऐसी बीमारी नहीं आएगी।

Image

अखिलेश ने कहा कि नए साल में संकल्प लिए जाते हैं। 2021 को भाजपा ने इतना खराब करने की कोशिश की कि उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। अधिकारियों पर दबाव बनाकर कार्रवाई करवाई, जिसमें आजम खां भी हैं। समाजवादियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। साल के अंत तक अपने सहयोगियों को भी दिल्ली से बुला लिया। पहले दिन यही खबर दिखाई गई कि यह समाजवादी पार्टी का इत्र बनाने वाला है। छापा मारना था समाजवादियों के यहां और मार दिया अपने कार्यकर्ता के यहां। खीज मिटाने के लिए अब समाजवादियों के यहां छापा मारा गया है।

संबंधित खबरें:

Amit Shah के बाद अब Akhilesh Yadav ने बताया ‘3P’ का अर्थ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here