Holi Colour Remove Tips: चेहरे पर लगे होली के रंग से हो गए है परेशान, इस आसान टिप्स से तुरंत पाएं छुटकारा

0
185
Holi Colour Remove Tips
Holi Colour Remove Tips

Holi Colour Remove Tips: होली का त्योहार रंगों को त्योहार होता है। इस दिन लोग अपने गिले शिकवे भूलकर जमकर होली खेलते हैं। इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। अभी से लोग रंग खेलने की प्लानिंग करने लगे है। भला करे भी क्यों न रंगों से खेलना किसे नहीं पसंद होता। लेकिन दिक्कत तो तब होती है जब होली के जिद्दी दाग हमारे शरीर से नहीं हटते। ऐसे में आज हम आपको रंग छुड़ाने के बेहद आसान और घरेलू उपाय बताएंगे।

Holi Colour Remove Tips
Holi Colour Remove Tips

Holi Colour Remove Tips: यहां देखें रंग छुड़ाने के घरेलू उपाय

  • नींबू का करें उपयोग

वैसे तो सभी जानते होंगे कि नींबू का प्रयोग दाग हटाने के लिए किया जाता है। अगर कपड़ों में दाग लग गया हो तो नींबू लगाने से वो हट जाता है। ऐसे ही अगर आप रंग लगे जगह पर नींबू का इस्तेमाल करेंगे तो इससे रंग जल्दी से छुटेगा। इसके लिए आपको नींबू धीरे-धीरे अपनी त्वचा पर रगड़ना होगा।

  • सरसों का तेल

अगर आप सरसों का तेल लगाकर रंग खेलते है तो इसका फायदा यह होता है कि रंग आपकी त्वचा से बहुत ज़्यादा चिपकता नहीं है। फिर जब आप नहाते हैं, तो रंग आसानी से छूट जाएगा।

pexels nishant das 3906333
Holi Colour Remove Tips
  • गुलाल लग गया हो तो

कई लोगों को गुलाल खेलने का बहुत शौक होता है। गुलाल छुड़ाने के लिए आपको हाथ और सूखे कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि गुलाल लगे स्थान पर पानी डालने से गुलाल शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंच जाता है।

  • मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मुल्तानी मिट्टी भी रंग छुड़ाने में मदद करती है। इसके लिए आपको इसे कुछ देर इसे भिगोकर रखना होगा। इसके बाद जब आप नहाने जाएंगे तो इसका पेस्ट चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब मिट्टी सूख जाए तो नहा लीजिए।

  • खीरा

खीरे का प्रयोग भी रंग छुड़ाने के लिए किया जाता रहा है। बस आपको करना ये होगा कि खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इससे मुंह धोएं। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here