होली के मौके पर बनाएं ये स्वादिष्ट नमकीन, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

0
195
Easy holi recipe
Easy holi recipe

Easy holi recipe: होली का त्योहार खुशियां लेकर आता है। हर किसी को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन सभी के घर में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। अगर आप भी इस होली कुछ खास बनाना चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें। यहां हम आपको नमकीन बनाने के बेहतरीन तरीके बताने जा रहे हैं।

Easy holi recipe: जानें आसान रेसिपी

  1. कचौड़ी
Easy holi recipe:
Easy holi recipe

होली के मौके पर आप कचौड़ी बना सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट और चटाकेदार होता है। यहां देखिए खास्ता कचौड़ी बनाने की विधि।

सामग्री

1 कप मैदा, 1 कप चना दाल , 1 कप बेसन, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच हरा धनिया, आवश्कतानुसार सरसों तेल

बनाने की विधि

  • सबसे पहले चना दाल को भिगो लें। इसके बाद दाल का पानी निकालकर मिक्सर में हल्का दरारा पीस लें।
  • अब एक बर्तन में मैदा लें, इसमें एक टेबलस्पून तेल और स्वादानुसार नमक डालकर आटा गूंथ लें।
  • आटा गूंथने के बाद इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें, फिर उनमें पीसे हुए दाल को फील कर लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इन बॉल्स फ्राई कर लें। अब आपका कचौड़ी बनकर तैयार है।

2. मठरी

tikoni mathri

मठरी बनाना बहुत ही आसान है। मठरी मैदा और गेहूं के आटे से बनाई जाती है। यहां देखिए रेसिपी।

सामग्री

मैदा, स्वादानुसार नमक, 3-4 चम्मच तेल, 1 टी स्पून काली मिर्च

बनाने की विधि

  • सबसे पहले मैदा में नमक, काली मिर्च और हल्का से तेल मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर गूंथ लें।
  • फिर इससे छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें, इसे तल लें।

3. साबुदाना का नमकीन

maxresdefault

होली में आप साबुदाना का नमकीन भी बना सकते हैं।

सामग्री

1 कप साबूदाना, 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच चीनी पाउडर, आवश्कतानुसार तेल

बनाने की विधि

  • सबसे पहले कड़ाई में तेल डालकर गरम करें।
  • अब इसमें साबुदाना और मूंगफली डालकर भून लें।
  • फिर दोनों को मिक्स कर लें, अब इसमें सेंधा नमक, चीनी पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। अब आपका साबुदाना नमकीन बनकर तैयार है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here