Women’s T-20 World Cup 2023: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, पढ़ें हेड टू हेड रिकॉर्ड

India Women और Australia Women के बीच T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

0
155
Women's T-20 World Cup 2023
Women's T-20 World Cup 2023

Women’s T-20 World Cup 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2023 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में सोमवार को डीएलएस सिस्टम के जरिए आयरलैंड को 5 रन से हरा दिया। अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच, गुरुवार, यानी आज 23 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। अपने पहले चार मैचों में चार जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया Group-A में शीर्ष पर है। भारत Group-B में चार मैचों में छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। यहां हम भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, हेड-टू-हेड आंकड़े, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट के बारे में बताते हैं:

Women’s T-20 World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड बताता है कि पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कितना दबदबा रहा है। पिछले रिकॉर्ड को देखकर रह रहा है कि सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम को कठीन चुनौतियों का सामना करना होगा।

Women's T-20 World Cup 2023
Women’s T-20 World Cup 2023

हेड टू हेड रिकॉर्ड

खेले गए मैच : 30

भारत महिला जीती: 7

ऑस्ट्रेलिया महिला जीती: 22

कोई परिणाम नहीं: 1

IND-W बनाम AUS-W: सेमिफाइनल मैच से जुड़े प्रश्न और उत्तर

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कब होगा?

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 23 फरवरी को होगा।

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कहां होगा?

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच केपटाउन में होगा।

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कब शुरू होगा?

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6 बजे होगा।

टीवी पर भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देखें?

India Women और Australia Women के बीच T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here