G20 Summit के अंतिम घोषणापत्र को रोक दिया जाएगा? शिखर सम्मेलन को लेकर रूस ने दी बड़ी चेतावनी!

G20 Summit की अध्यक्षता और मेजबानी इस साल भारत कर रहा है। इसी बीच हाल ही में रूस की ओर से एक चेतावनी जारी की गई है...

0
62
Russia Issues Warning Before G20 Summit
Russia Issues Warning Before G20 Summit

G20 Summit: देश की राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर 2023 को G-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भारत वर्तमान समय में G-20 देशों के समूह का अध्यक्ष है। नई दिल्ली में 18वां शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जी20 दुनिया के 20 देशों का एक समूह है। इस समूह में 19 देश एवं यूरोपीय संघ शामिल होते हैं।

इस सम्मेलन में सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके साथ आने वाले अन्य सदस्य भाग लेते हैं। इसकी तैयारी भी जोरो-शोरो पर है। हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। बता दें, हाल ही में रूस की ओर से एक चेतावनी जारी की गई है।

FotoJet 2023 09 02T154431.295
Russia Issues Warning Before G20 Summit

G20 Summit को लेकर रूस ने दी ये बड़ी चेतावनी

इस साल के G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता और मेजबानी भारत कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि पुतिन की जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इसमें शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि भी कर दी गई है। गौरतलब है कि G20 समिट में एक हफ्ता ही बाकी है लेकिन इससे पहले ही रूस की तरफ से एक बड़ी चेतावनी जारी कर दी गई है। रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने शुक्रवार को उन सभी G20 देशों को चेतावनी दी है जो रूस के विरोधी हैं।

लावरोव ने कहा कि अगर रूस को अपने विचारों को व्यक्त करने, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध पर अपना पक्ष रखने और दूसरी ज़रूरी बातों को व्यक्त करने से रोका जाता है तो उनकी तरफ से G20 शिखर सम्मेलन के अंतिम घोषणापत्र को रोक दिया जाएगा। लावरोव ने यह भी साफ कर दिया कि G20 शिखर सम्मेलन के अंतिम घोषणापत्र को तब तक रोका जाएगा जब तक रूस का पक्ष पेश नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here