20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे PM Modi, G20 से पहले इंडोनेशिया के लिए होंगे रवाना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अगले हफ्ते इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे। ये सम्मेलन 6 और 7 सितंबर को...

0
63
PM Modi Visit Indonesia
PM Modi Visit Indonesia

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अगले हफ्ते इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे। ये सम्मेलन 6 और 7 सितंबर को जकार्ता में आयोजित किया जाएगा। बता दें, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के आमंत्रण पर पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

FotoJet 2023 09 02T162336.084
PM Modi

PM Modi जकार्ता के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि 6-7 सितंबर को 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया जाएंगे।

G-20 से पहले हो रहा 20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले ही पीएम मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कि ये शिखर सम्मेलन भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और उनके बीच सहयोग की भविष्य की दिशा भी तय करेगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here