एनाटोलियन फॉल्‍ट जोन पर बसा है Turkiye, लगातार खिसक रहीं प्‍लेट, दक्षिण-पश्चिम की तरफ 10 फीट खिसका देश

Turkiye: 2021 के एक शोध पत्र के अनुसार, यूरेशिया के साथ अरब और अफ्रीकी प्लेटों के बीच टकराव के परिणामस्वरूप आमतौर पर भूकंप आते हैं।कुछ स्थानों पर एनाटोलियन प्लेट तीन मीटर तक फिसलने के कारण अरेबियन प्लेट से आगे निकल गई।

0
120
Turkiye: top News on Earthquake
Turkiye: top News on Earthquake

Turkiye: तुर्किए और सीरिया में हालिया भूकंप से मची तबाही का अंदाजा लगाना बेहद मुश्‍किल है।भूकंप के बाद से ही भू-वैज्ञानिक समेत कई भौगोलिक संस्‍थाओं ने भूकंप के कारण और भौगोलिक परिस्‍थितयों पर काम करना शुरू कर दिया है। भू वैज्ञानिकों के अनुसार तुर्किए/एनाटोलियन प्लेट यानी तीन प्रमुख विवर्तनिक (टाइटोनिक) प्लेटों के बीच स्थित है। इन्हें अफ्रीकी, अरेबियन और यूरेशियन कहा जाता है।साल 2021 के एक शोध पत्र के अनुसार, यूरेशिया के साथ अरब और अफ्रीकी प्लेटों के बीच टकराव के परिणामस्वरूप आमतौर पर भूकंप आते हैं।
2021 के एक शोध पत्र के अनुसार, यूरेशिया के साथ अरब और अफ्रीकी प्लेटों के बीच टकराव के परिणामस्वरूप आमतौर पर भूकंप आते हैं।कुछ स्थानों पर एनाटोलियन प्लेट तीन मीटर तक फिसलने के कारण अरेबियन प्लेट से आगे निकल गई।इसके परिणामस्‍वरूप भूकंप का सामना करना पड़ा।

Earthquake In Turkey
Earthquake In Turkey

Turkiye: जानिए एनाटोलियन प्‍लेट की पूरी जानकारी यहां

Turkiye: भू-वैज्ञानिकों ने एनाटोलियन प्लेट को तीन प्रमुख फॉल्ट जोन में विभाजित किया है।

  • उत्तर एनाटोलियन फॉल्ट जोन
  • पूर्वी एनाटोलियन फॉल्ट जोन
  • दक्षिण पूर्वी एनाटोलियन थ्रस्ट जोन

Turkiye: पिछली 4 शताब्दियों के दौरान कई बड़े भूकंप से कांपा है Turkiye

Turkiye: जानकारी के अनुसार पूर्वी एनाटोलियन फॉल्ट जोन ने पिछली 4 शताब्दियों के दौरान कई बड़े भूकंप देखे हैं।साल 2021 के अध्ययन में साफतौर पर कहा गया है कि वे 1114, 1866, 1874, 1893 और 1971 में हुए थे।इस दौरान 1114 ईस्वी के भूकंप ने तुर्किए के माराश शहर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।ऐसे में इस घटनाक्रम को आश्चर्य के रूप में नहीं देखना चाहिए।
दरअसल उत्तर एनाटोलियन फॉल्ट कैलिफोर्निया के सैन एंड्रियास फॉल्ट के समान है।ऐसे में भू-वैज्ञानिकों का दावा है कि तुर्किए और सीरिया में जो भूकंप आए हैं। उनकी वजह से तुर्की की जमीन 10 फीट खिसक गई है, लेकिन अब यह खिसकाव करीब 150 किलोमीटर लंबी दूरी तक दिख रहा है।
तुर्की का ज्यादातर हिस्सा एनाटोलियन माइक्रोप्लेट पर मौजूद है। दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सा अरेबियन प्लेट पर आता है। अरेबियन प्लेट पर आने वाले
इलाकों का नाम है- गजियांटेप, अद्यामन, दियारबकिर, सनिलउर्फा, मारदिन, बैटमैन, सिर्त, बिंगोई, मुस, बिटलिस, सिमक, वान, एरजुरम, अग्न, इग्दिन, हक्कारी(
आदि।एनाटोलियन प्लेट पर मौजूद तुर्की का हिस्सा दक्षिण-पश्चिम की तरफ 10 फीट खिसका है।

तुर्की के नीचे मौजूद माइक्रोप्लेट्स विपरीत दिशा में घूम रही है।इन छोटी प्लेट्स को अरेबियन प्लेट धकेल रही है।इस दौरान घूमती हुई एनाटोलियन प्लेट को जब अरेबियन प्लेट से धक्का लगता है, तब यह यूरेशियन प्लेट से टकराती है।इसी वजह से भूकंप आते हैं।

Turkiye: जापान की धरती 8 फीट खिसकी

Turkiye: कुछ ऐसी ही स्‍थिति जापान में मार्च 2011 में आया भूकंप था। जिसकी वजह से भयानक सुनामी आई थी।जानकारही के अनुसार जापान भी उस समय करीब 2.4 मीटर यानी करीब 8 फीट खिसक गया था।8.9 तीव्रता वाले भूकंप ने उसके तटों को खिसका दिया था।धरती अपनी धुरी पर 10 सेंटीमीटर यानी करीब 4 इंच खिसक गई थी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here