Turkiye और Syria में आए भूकंप में मरने वालों की संख्‍या 15,000 पहुंची, भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्‍त’ के जरिये बढ़ाया मदद का हाथ, NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा

Turkiye : भारत की ओर से यहां एनडीआरएफ की तीन टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए पहुंची हैं।हालांकि, लगातार कम होते तापमान, ठंड और बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन करना थोड़ा जटिल हो रहा है।

0
107
Turkiye -Syria Earthquake top news
Turkiye -Syria Earthquake top news

Turkiye : तुर्किए और सीरिया में बीते सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद यहां हर तरफ हाहाकार मचा है।जानकारी के अनुसार अब भूकंप में मरने वालों की संख्‍या करीब 15000 पहुंच गई है। तुर्किए में करीब 12,391 और सीरिया में 2,9992 लोग जान गंवा चुके हैं।
इसी बीच भारत की तरफ से यहां हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने तुर्किए में बखूबी मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित इलाकों में फील्ड हॉस्पिटल तैयार किया है।एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्य करने में जुटी हैं।

Turkiye : ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत मदद

Turkiye : भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत भूकंप प्रभावित देश तुर्किए को विशेष मदद भेजी है। भारत की ओर से यहां एनडीआरएफ की तीन टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए पहुंची हैं।हालांकि, लगातार कम होते तापमान, ठंड और बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन करना थोड़ा जटिल हो रहा है।

Turkiye : तुर्किए में भारतीय सुरक्षित

विदेश मंत्रालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तुर्किए के भूकंप प्रभावित हिस्सों में फंसे भारतीय सुरक्षित हैं, लेकिन इनमें से एक भारतीय अभी लापता बताया जा रहा है।भारत सरकार लगातार तुर्किए सरकार के संपर्क में है।जानकारी के अनुसार यहां रह रहे करीब 3000 भारतीय सुरक्षित हैं।

Turkiye: भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज

Turkiye: तुर्किए में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई।ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप से दक्षिणी पूर्व तुर्की में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।भूकंप इतना शक्‍तिशाली था कि यहां बनी कई इमारतें गिर गईं। इस दौरान मची तबाही में अब तक करीब 195 से अधिक लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 04.17 बजे आया था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here