Sidhu Moose Wala के हत्या पर कई बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख,कई सितारों ने लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल…

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद फिल्म, संगीत की टीवी जगत की हस्तियों ने शोक प्रकट किया है।

0
304
Sidhu Moose Wala

पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala की दिनदहाड़े कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद बॉलीवुड और संगीत जगत में शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों जैसे अजय देवगन, कंगना रनौत, कपिल शर्मा, विशाल डडलानी, शहनाज गिल और तमाम लोगों ने पोस्ट कर शोक प्रकट किया है। आपको बता दें कि, मानसा के जवाहर गांव में सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड 20 गोलियां चलाई गई थीं। हमले के समय मूसेवाला के साथ उनकी गाड़ी में 2 साथी भी मौजूद थे जो बुरी तरह से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sidhu Moose Wala
Sidhu Moose Wala

कई बॉलीवुड सितारों ने Sidhu Moose Wala को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ट्वीट करते हुे लिखा, “सिद्धू मूसेवाला के इस आक्सिमक निधन से मैं हैरान हूं। वाहेगुरु उनके प्रियजनों को दुख की इस घड़ी में ताकत दें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। अब भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने ट्वीट किया कि वह इस हत्या से ‘स्तब्ध, निशब्द’ हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सब बहुत दुखद है। शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। उनकी मां के बारे में सोच रही हूं…बच्चे को खोना इस दुनिया में सबसे बड़ा दुख है।”

अभिनेता करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने ट्वीट किया, ‘पंजाब से दुखद समाचार आया है, यह सही नहीं है। भगवान सिद्धू मूसेवाला की आत्मा को शांति दे। मैं आक्रोशित और दुखी हूं।’

मशहूर टीवी होस्ट रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) ने लिखा, “हैरान करने वाली खबर, मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है कि मूसेवाला नहीं रहे।”

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने ट्विटर पर लिखा, “सतनाम वाहेगुरु जी, मैं बहुत हैरान और दुखी हूं। एक महान कलाकार और एक बेहतरीन व्यक्ति, भगवान उनके परिवार को हिम्मत दे। #Sidhumoosewala”

मशहुर सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं सिद्धू मूसेवाला को सिर्फ म्यूजिक के जरिए जानता हूं, फिर भी उनकी खबर ने एक काफी आहत हुआ हूं। भारत में चुनिंदा की मॉर्ड्न आर्टिस्ट हैं, सिद्धू उस लिस्ट में सबसे ऊपर थे। मेरे पास शब्द नहीं हैं, वो लेजेंड थे, उनकी आवाज, उनकी हिम्मत, उनके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जाएगा।”

संबंधित खबरें:

पंजाबी गायक Sidhu Moose Wala की गोली मारकर हत्या, मान सरकार ने शनिवार को घटाई थी सुरक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here