Priyanka Chopra ने पूरी की ‘Citadel’ की शूटिंग, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर मेकर्स का किया धन्यवाद

'सिटाडेल' सीरीज में प्रियंका अहम रोल अदा कर रही हैं। उनके साथ इस सीरीज में एक्टर रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे।

0
260
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra ने पूरी की ‘Citadel’ की शूटिंग

बॅालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में प्रिंयका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी डेब्यू सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका काफी समय से अमेरिका के अटलांटा में इस सीरीज की शूटिंग कर रही थी।

Priyanka Chopra is victim of apartheid, She did not getting a Hollywood movie
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra ने टीम का किया धन्यवाद

वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “फाइनली शूटिंग पूरी हो गई। आप सबका धन्यवाद, जिन्होंने इतने बड़े टास्क को मजेदार बनाया। थैंक्स अटलांटा। अगली बार मिलते हैं।” वीडियो में प्रियंका रेड ड्रेस में फूलों का गुलदस्ता लेते हुए नजर आ रही हैं। बता दें, प्रियंका के पास हॉलीवुड फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ जैसी फिल्में हैं। ‘सिटाडेल’ सीरीज में प्रियंका अहम रोल अदा कर रही हैं। उनके साथ इस सीरीज में एक्टर रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे।

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि, ‘यह सिटाडेल का रैपअप है। सबसे इंटेंस टाइम में पूरे साल सबसे इंटेंस काम। यह इतने शानदार लोगों के बिना संभव नहीं हो सकता था। कुछ को आप यहां देख सकते हैं, कुछ को नहीं। यह मुश्किल रहा है, लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो यह ‘वर्थ ईट’ लगेगा’।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका ने लंदन में सिटाडेल के लिए शूटिंग की थी। शूट के दौरान कई फैन पेज ने सेट्स से प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में अभिनेत्री को बंदूक के साथ-साथ ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि तस्वीरें तब ली गईं जब प्रियंका चोपड़ा को सीरीज के लिए कुछ एक्शन सीन करते हुए देखा गया। काम की बात करे तो प्रियंका इसके अलावी फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स’ में भी दिखाई देंगी, जो 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें:

अब OTT पर धमाल मचायेगी ‘Bhool Bhulaiyaa 2’, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Parineeti Chopra ने स्कूबा डाइविंग कर समुद्र से निकाला कचरा, फैंस बोले-‘गुड जॉब’, देखें Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here