Parineeti Chopra ने स्कूबा डाइविंग कर समुद्र से निकाला कचरा, फैंस बोले-‘गुड जॉब’, देखें Video

आपको बता दें कि परिणीति एक सर्टिफाइड स्कूबा डाइव इंस्ट्रक्टर हैं। परिणीति इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्होंने समुद्र को बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया।

0
190
Parineeti Chopra
Parineeti Chopra ने स्कूबा डाइविंग कर समुद्र से निकाला कचरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) का लुत्फ उठाने के साथ-साथ समुद्र का कचरा उठाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।

parineeti
Parineeti Chopra

Parineeti Chopra ने शेयर किया वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “डाइविंग में बहुत मजा आया, लेकिन मलबे के खिलाफ के अहम डाइव भी की, महासागर को बेहतर बनाने में मेरे साथ जुड़ें”। आपको बता दें कि परिणीति एक सर्टिफाइड स्कूबा डाइव इंस्ट्रक्टर हैं। परिणीति इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्होंने समुद्र को बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया। वीडियो में, परिणीति को समुद्र से प्लास्टिक और एक फेस मास्क सहित अन्य चीजें उठाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-‘गुड जॉब।’

https://www.instagram.com/reel/Ce77lKWqMDQ/

जिस वीडियो को परिणीति ने शेयर किया उस पर लिखा है कि ‘हर साल लगभग 14 मिलियन टन प्लास्टिक समुद्र में जाता है। 2050 में समुद्र में प्लास्टिक की मात्रा चौगुनी होने का अनुमान है। ये समुद्री जीव-जन्तुओं की हजारों प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण बन सकती है’। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी दिनचर्या के बारे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होनें कैप्शन लिखा था। कि “दैनिक ध्यान मेरा रहस्य है।”

Parineeti Chopra

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में देखा गया था साथ ही उनकी फिल्म ‘साइना’ भी रिलीज हुई थी। परिणीति अगली बार ‘ऊंचाई’ में दिखाई देंगी, जिसमें अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी भी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ ‘इश्कजादे’ फिल्म से की थी।

यह भी पढ़ें:

Parineeti Chopra ने शेयर किया अपनी फिटनेस का राज, कहा-“Daily meditation is my secret”

Shamshera Poster Look: फिल्म ‘Shamshera’ से Ranbir Kapoor का फर्स्ट लुक पोस्टर लीक! डकैत बने नजर आए एक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here