बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में खास जगह बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन चुकी हैं। हाल ही में, एक वेब पोर्टल BUZZNET ने 2017 की विश्व की 30 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की है।

इस सूची में पहले स्थान पर जानी मानी पॉप सिंगर और एक्ट्रेस बियोंसे नोल्स और दूसरे स्थान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रियंका ने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली, एमा वाटसन, एमा स्टोन, मिशेल ओबामा और गिगी हैडिड को पीछे छोड़ कर इस खिताब को जीता है।

प्रियंका को BUZZNET वेबसाइट ने एक पोल को आधार मानते हुए दूसरी सबसे आकर्षक महिला चुना है। प्रियंका ने यह जानकारी अपने ट्विट कर शेयर की और मैग्जीन का आभार व्यक्त किया। इस पोल के आधार पर बेओंस को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शुक्रिया BUZZNET और उन सभी को भी जिन्होंने वोट किया। बेओंस मेरे हिसाब से भी नंबर वन हैं।

प्रियंका एक टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के पार्ट तीन में काम भी कर चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ से ड्वायन जॉनसन के साथ डेब्यू किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का निगेटिव रोल है।

फोर्ब्स मैगजीन ने 2016 में प्रियंका चोपड़ा को भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला के तौर पर चुना था। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण दूसरे नंबर और तीसरे नंबर पर मॉडल टेलर हिल थीं। उनके बाद चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर क्रमश: वाटसन, डकोटा जॉनसन और हिलेरी क्लिंटन थीं। जबकि इस वर्ष की ऑस्कर विजेता एमा स्टोन 12वें नंबर पर और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला 21वें नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here