बॅालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी शादी और अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र के सेट से एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में रणबीर और आलिया एक-दूसरे को देख रहे हैं।
एक दूसरे के प्यार में खोए हैं Alia Bhatt और Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लेटेस्ट तस्वीर बेहद प्यारी है। नए फोटो में दोनों प्यार में खो गए लग रहे हैं। यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की है। तस्वीर में रणबीर का शिवा आलिया की ईशा की आंखों में टकटकी लगाए हुए दिख रहा है।
आलिया और रणबीर की ब्रह्मास्त्र इस सितंबर में रिलीज होगी। यह घोषणा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने की थी। उन्होंने लिखा, “ब्रह्मास्त्र’: 9 सितंबर 2022 सिनेमाघरों में। ब्रह्मास्त्र को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेंगे
हाल ही में आई खबरों के अनुसार, यह जोड़ा इस साल अप्रैल में रणथंभौर में शादी करने के लिए तैयार हैं। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी के लिए शुरुआती तैयारी भट्ट और कपूर दोनों परिवारों द्वारा पहले ही शुरू कर दी गई थी। इससे पहले खबर आई थी कि रणबीर और आलिया मुंबई में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, कई बार रणथंभौर में अपनी छुट्टियां बिताने के बाद खबर है कि वे वहीं शादी करेंगे।
संबंधित खबरें: