Madhya Pradesh में निर्माणाधीन सुरंग की मिट्टी धंसने से 9 मजदूर फंसे, 7 सकुशल बचाए अन्‍य 2 को बचाने का काम जारी

0
418
Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में कटनी के स्लीमनाबाद में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां पर निर्माणाधीन सुरंग की मिट्टी धंसने से 9 मजदूर उसके अंदर फंस गए। इनमें से 7 को बचा लिया गया। (SDRF) की टीम अन्य अधिकारियों के साथ बाकी फंसे 2 मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है।

नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध से बाणसागर तक भूमिगत सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इसी दौरान मिट्‌टी धंसने से हादसा हुआ। मजदूर करीब 9 मीटर नीचे दबे थे, जहां से उनकी आवाज साफ सुनाई दे रही थी। घटनास्‍थल पर (SDRF) दमोह और सतना की टीमें भी पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए प्रशासन को घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

tunnel narmada fresh
Madhya Pradesh News : narmada tunnel pic credit google

Madhya Pradesh: रातभर चला बचाव कार्य

स्‍थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर मोतीलाल कोल और नंद लाल यादव सुरक्षित निकाल लिए गए, बीती रात और आज सुबह निकाले गए चारों मजदूर अभी खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। राहत और बचाव कार्य यहां रात भर चला। सभी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अब तक कुल 9 मजदूरों में से 7 को सकुशल बचाया जा चुका है। शेष बचे 2 मजदूर गोरेलाल कोल और रवि (सुपरवाइजर) अभी भी फंसे हैं। दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है। NDRF की टीम शेष बचे दोनों मजदूरों को निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।

tunnel pic 3 New

भूमिगत नहर निर्माण का चल रहा था काम

जानकारी के अनुसार हैदराबाद की एक निजी कंपनी द्वारा मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बरगी से बाणसागर तक जाने वाली नर्मदा दायीं तट परियोजना की भूमिगत नहर निर्माण का काम चल रहा है। बीते शनिवार की देर शाम भूमिगत नहर की मिट्टी धंस गई। इससे नहर के अंदर काम कर रहे 9 मजदूर दब गए।

घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मशीनों की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया जा रहा है। अभी तक कुल 7 मजदूरों को सकुशल निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मजदूरों के दबने की सूचना मिलने के बाद कटनी जिले के कलेक्टर और जबलपुर से प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here