Laal Singh Chaddha Trailer Out: आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज, नए अंदाज में नजर आएंगे आमिर-करीना

Laal Singh Chaddha Trailer Out: आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को आईपीएल मैच के दौरान टेलीविजन पर लॉन्च किया गया है।

0
214
Laal Singh Chaddha Trailer Out
Laal Singh Chaddha Trailer Out

Laal Singh Chaddha Trailer Out: बॉलीवुड सितारे आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म “लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। आमिर के फैंस एक लंबे समय से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। आमिर और करीना कपूर (Kareena Kapoor) स्टारर फिल्म का ट्रेलर आईपीएल के फाइनल मुकाबले के दौरान नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में लॉन्च किया गया है। ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/CeJdyLyICOg/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b3c4c16b-ff07-4739-af74-0bbd965e7d49

Laal Singh Chaddha Trailer Out: कैसा है ट्रेलर?

इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में लाल सिंह चड्ढा का रोल करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में लाल सिंह चड्ढा दूसरे बच्चों से अलग हैं। इस पूरे ट्रेलर में लाल सिंह की मां उन्हे प्रोत्साहित करती नजर आ रही हैं जो आगे चलकर उनको एक सफल व्यक्ति बनाती हैं। वहीं, करीना कपूर खान को इस फिल्म में एक बेहद ही अलग अंदाज में देखा जा रहा है। इससे पहले भी करीना कपूर खान और आमिर खान को बड़े पर्दे पर देखा गया है, जो फैंस को काफी पसंद आया था।

Laal Singh Chaddha Trailer

Laal Singh Chaddha Trailer Out: गौरतलब है कि फिल्म में भारतीय इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाएं जैसे इमरजेंसी, ऑपरेशन ब्लू स्टार, 1983 वर्ल्ड कप और 1999 कारगिल युद्ध भी दिखाया गया है।

Laal Singh Chaddha Trailer Out Aamir Khan Is Back

आपको बता दें यह फिल्म ऑस्कर हॉलीवुड फिल्म “Forest Gump” (1994) का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे।

संबंधित खबरें:

Sidhu Moose Wala के हत्या पर कई बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख,कई सितारों ने लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here