Bigg Boss 16: मान्या सिंह ने की सुंबुल और शालीन की तुलना शहनाज और सिद्धार्थ से, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास

0
234
Bigg Boss 16: मान्या सिंह ने की सुंबुल और शालीन की तुलना शहनाज और सिद्धार्थ से

Bigg Boss 16: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) शुरू हो चुका है। ‘बिग बॉस 16’ अपने शुरुआती दिन से ही लाइमलाइट में छाया हुआ है। पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान होता नजर आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है। वहीं इस बीच मिस इंडिया रनरअप रहीं मान्या सिंह को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है मामला।

Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: मान्या सिंह ने कसा तंज

दरअसल, बीते एपिसोड में मान्या सिंह ने सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट की तुलना शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला से कर दी, जिसे सुनकर फैंस गुस्से में आकर मान्या को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि शो में सुंबुल और शालीन भनोट को एक साथ घूमते देखा गया था। इस दौरान दोनों ने एक-दूजे का हाथ पकड़ रखा था। बस इसी चीज को देखकर मान्या ने दोनों की तुलना शहनाज और सिद्धार्थ से कर दी।

Screenshot 2022 10 06 122913 2

मान्या ने कहा कि, ‘ये लड़की किसी आदमी का हाथ पकड़कर गेम खेलने की कोशिश कर रही है सुंबुल तौकीर खान को शालीन भनोट को समझना होगा कि बिग बॉस का विनर कोई एक ही बनेगा।’। इस बात को सुनकर सुंबुल काफी निराश हो गईं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुंबुल तौकीर खान स्टार प्लस के फेमस शो इमली में लीड रोल में थीं। इतना ही नहीं इस सीरियल से उनको काफी पहचान मिली। वहीं अब ‘बिग बॉस 16’ के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो आने वाले एपिसोड में इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल (Kili Paul) गेस्ट एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की बात करें तो बिग बॅास 13 में दोनों दमदार कंटेस्टेंट्स थे। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि अब सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:

Salman Khan की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में हुई Shehnaaz Gill की एंट्री ?

Laal Singh Chaddha OTT Release: आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं आप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here