Alia Bhatt Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। आलिया ने कुछ महीने पहले ही प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट की थी। वहीं इस बीच एक्ट्रेस की गोद भराई (Alia Bhatt Baby Shower) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Alia Bhatt Baby Shower: सोनी राजदान और नीतू कपूर कर रही हैं स्पेशल सरप्राइज की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) और उनकी सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने गोद भराई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि सोनी राजदान और नीतू कपूर मिलकर आलिया के लिए लिए एक स्पेशल सरप्राइज प्लान कर रहे हैं। जिसमें सिर्फ लड़कियां ही शामिल होंगी। इस फंक्शन में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी गोद भराई की डेट सामने नही आई है।

गौरतलब है कि रणबीर और Alia Bhatt 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने काफी ग्रांड वेडिंग की थी, इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। हालांकि, इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे लेकिन शादी के बाद इन्होंने शानदार रिसेप्शन भी रखा था। इस बीच दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ (Animal) में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: