UP Election: भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी में उत्तराखंड को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व करने के लिए विश्वास व्यक्त किया है। धामी को दूसरी बार सीएम के नामित करने से हर कोई चौंक गया, क्योंकि धामी चुनाव हार गए थे और अब उन्हें उपचुनाव लड़कर निर्वाचित होना होगा क्योंकि राज्य में विधान परिषद नहीं है। अब उत्तराखंड में लिए गए इस फैसले का व्यापक असर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
बता दें कि पुष्कर सिंह धामी की तरह ही यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सिराथू से चुनाव हार गए। अब ये कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा एक बार और केशव प्रसाद मौर्य को मौका दे सकती है।
UP Election: Keshav Prasad Maurya के लिए कठिन नहीं है रास्ता
बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के विपरीत केशव प्रसाद मौर्य को छह महीने के भीतर उपचुनाव नहीं लड़ना पड़ेगा, क्योंकि यूपी में एक द्विसदनीय संरचना है – एक विधान सभा और एक विधान परिषद। इसलिए, मौर्य उच्च सदन के माध्यम से विधानसभा में अपना रास्ता बना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, योगी के एक अन्य डिप्टी, दिनेश चंद्र शर्मा के पुनर्नियुक्ति पर अनिश्चितता बनी हुई है।

UP Election: डिप्टी सीएम के रेस में हैं Baby Rani Maurya
सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस पद के लिए बेबी रानी मौर्य के नाम का भी सुझाव दिया गया है। अक्सर बीजेपी की मायावती कही जाने वाली बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल हैं। बता दें कि उन्होंने आगरा ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा उम्मीदवार को हराकर निर्वाचित हुईं है। भाजपा पहले ही बिहार में एक महिला उपमुख्यमंत्री बना चुकी है और उत्तर प्रदेश में इसी तरह के कदम से भाजपा को एक मजबूत संकेत देने में मदद मिल सकती है कि वह महिला सशक्तिकरण का समर्थन करती है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रेस में आगे
एक और नाम जो चर्चा में है, वह है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। सिंह एक ओबीसी नेता हैं और उनके योगी कैबिनेट में शामिल होने का मतलब यह होगा कि पार्टी को एक नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करना होगा। भाजपा और उसके सहयोगियों ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए 273 सीटों का सहज बहुमत हासिल किया है।
संबंधित खबरें…
- Caste Wise Votes in UP Election: BJP को ब्राह्मणों ने तो SP को मुस्लिम और यादवों ने सबसे ज्यादा दिया वोट, जानें सभी जातियों के आंकड़े
- UP Election Result: Yogi Adityanath ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा इस्तीफा, सरकार बनाने की कवायद तेज
- UP Election Result पर बोलीं मायावती- हमारे खिलाफ चलाया गया नेगेटिव कैंपेन, हम बीजेपी की B टीम नहीं