UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण में 12 जिलों के 61 सीटों पर मतदान 27 फरवरी को होना है। इसके लिए कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आप अपनी परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार हैं। आप भटक जाते हैं और आंखें बंद करके वोट करते हैं। आपका वोट एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, सरकार बुद्धिमानी से चुनें क्योंकि आपको अगले 5 वर्षों तक पछताना पड़ सकता है। यह आपके विकास का समय है।
UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी को जब चुनाव आए तब पता चला कि छुट्टा जानवरों से किसान परेशान हैं। उन्हें पांच साल तक कुछ पता नहीं चला। यूक्रेन में क्या चल रहा था, उन्हें पता था। प्रियंका ने कहा कि पीएम को अमेरिकी राष्ट्रपति को खांसी आने की जानकारी थी पर किसानों की दिक्कतों के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। जब चुनाव आए तो किसानों की याद आई।
उन्होंने कहा कि इन 5 सालों में कितनों को रोज़गार मिला है?, इन्होंने जो जानबूझकर 12 लाख सरकारी पदों को खाली रखा है उसे हम सबसे पहले भरेंगे। इसकी हमने पूरी लिस्ट बनाई हुई है। इसके अलावा हम 8 लाख नए रोज़गार देंगे।
UP Election 2022: Rahul Gandhi ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अमेठी की जनसभा से भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा वाले कहते हैं कि हमारे 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, तो उनका वास्तव में मतलब था कि इन 70 वर्षों में अंबानी, अदानी के लिए कुछ नहीं हुआ। याद रखें, भारत के सबसे बड़े अरबपति रोजगार नहीं देते।
संबंधित खबरें…
- UP Election 2022: PM Modi ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र को दीमक की तरह बहुत बड़ा नुकसान कर दिया
- UP Election 2022: चौथे चरण के लिए संपन्न हुआ मतदान, 57.45% फीसदी हुई वोटिंग
- UP Election 2022: शायर Munawwar Rana का नाम वोटर लिस्ट से गायब, कहा- BJP चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि गुडागर्दी कर रही है