UP Election 2022: Mulayam Singh Yadav मैनपुरी में कर रहे हैं रैली, किसानों और नौजवानों से किया ये वादा

0
328
Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में दो चरणों का विधानसभा मतदान संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होने वाला है। बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी राज्य में रैलियां करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (EX CM Mulayam Singh Yadav) ने मैनपुरी में रैली को संबोधित करते हुए किसान, नौजवान और व्यापारियों को एक साथ आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इनके एक साथ आने से देश मजबूत होगा

Mulayam Singh Yadav ने किया वादा

Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, लोग मेरी बातों को यहां सुनने के लिए बड़ी उम्मीद से आए हैं। सपा सरकार किसानों, जवानों, और व्यापारियों के साथ हमेशा है। किसानों की पैदावार और संपन्नता को बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी काम करेगी। उन्होंने आगे कहा, किसानों लिए सूबे में अच्छा काम महज सपा सरकार कर सकती और कोई पार्टी नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी तीनों मिलकर देश को मज़बूत करेंगे। लोग भी बड़ी उम्मीद से यहां आए हैं। लोगों की संपन्नता, किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए सपा सरकार काम करेगी। यह सिर्फ सपा कर सकती है और कोई पार्टी नहीं।

Mulayam Singh Yadav किसानों को रहें हैं साध

Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

बता दें कि इस समय मुलायम सिंह यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं और अखिलेश यादव के सात उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रैली को संबोधित कर रहे हैं। रैली के दौरान उन्होंने किसानों को साधने की कोशिश की है।

जाहिर यूपी में 7 चरणों में चुनाव हो रहा है। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 59 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होने वाला है। 16 जिलों की सीटों पर होने वाले चुनाव में लोगों की नजर अखिलेश यादव और बघेल पर रहेगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here