UP Election 2022: रविवार को उत्तर प्रदेश की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व माना जाता है और इसलिए इसमें लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग करते हैं। विधानसभा चुनाव में लोग घर से निकलकर भारी संख्या में मतदान करके अपना कर्तव्य निभा सकें इसके लिए Kanpur के एक व्यापारी बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में व्यवसाई व समाजसेवी राजेश भल्ला (Rajesh Bhalla) ने एक अनोखी पहल के तहत वोट देकर आने वालों को मुफ्त में नाश्ता करा रहे हैं। वोट देने वाले लोगों को फ्री में नाश्ता देने को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव देश का सबसे बड़ा पर्व है और आज छुट्टी भी है। इस छुट्टी में हम मतदाताओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
UP Election 2022 में विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान

रविवार को सब काम छोड़ कर मतदान के कर्तव्य को पूरा करने की एक तस्वीर उत्तर प्रदेश के महोबा से भी सामने आई जहां विदाई से पहले एक दुल्हन ने वोट दिया है। गीता नाम की एक महिला ने दुल्हन के जोड़े में महोबा में मतदान किया है और साथ ही लोगों से चुनाव में बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील भी की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गीता ने कहा, ”मुझे वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि यह मेरा कर्तव्य था। सभी लोग वोट डालें।”
UP Election 2022 के तीसरे चरण की चल रही है वोटिंग

रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में वोटिंग चल रही है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता हैं। तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं। अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं। वहीं बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है।
यह भी पढ़ें:
- UP Election 2022: Priyanka Gandhi बोलीं- कोई कह रहा है कि हम चर्बी निकालेंगे, हम कह रहे हैं कि हम भर्ती निकालेंगे
- UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, कहा- लखीमपुर खीरी कांड आजाद भारत में जलियांवाला बाग के जैसे
- UP Election 2022: तीसरे चरण का मतदान कल, फिरोजाबाद पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए हुई रवाना