UP Election 2022: विधानसभा चुनाव के लिए Congress की चौथी लिस्ट जारी, 61 में 24 सीटों पर महिला उम्मीदवार

0
321
Hijab Controversy
Hijab Controversy

UP Election 2022: Congress पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भी 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में 61 में से 24 उम्मीदवार महिला हैं। गौरतलब है कि पार्टी इस विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को साधने के प्रयास में है।

UP Election 2022

UP Election 2022: अब तक जारी 326 नामों में 127 महिला

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी अब तक 326 उम्मीदवारों में से 127 महिला उम्मीदवार हैं। पहले लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट मिला था। दूसरी में 16 तीसरे में 37 और चौथे लिस्ट में 24 नामों की घोषणा की गयी है।

UP Election 2022: 10 फरवरी से 7 मार्च तक Exit Poll पर रोक लगी

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए एग्जिट पोल पर पाबंदी लगा दी है। ये प्रतिबंध 10 फरवरी से सात मार्च तक जारी रहने वाला है। प्रिंट या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किसी भी तरह का एग्जिट पोल नहीं चलाया जाएगा। यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जारी बयान में कहा कहा है कि एग्जिट पोल पर फरवरी 10 सुबह सात बजे से मार्च 7 को शाम साढ़े छह बजे तक बैन रहने वाला है।

ना तो एग्जिट पोल प्रिंट मीडिया के जरिए छापा जाएगा और ना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसे दिखाने की इजाजत रहेगी। जो भी इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसे दो साल तक की जेल हो सकती है। उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

संबंधित खबरेंं…

UP Election 2022: Akhilesh Yadav और Jayant Chaudhary ने सरकार पर बोला हमला- हम पढ़े-लिखे हैं, नौकरी की बात करते हैं, झूठ मुक्त सरकार देंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here