UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों ने नाम का ऐलान कर दिया है। इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और BJP उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेववार्ता में मकर संक्राति की बधाई देते हुए कहा कि यूपी के चुनाव के महापर्व पर 15 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में जनता BJP को अपने वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करेगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, BJP के शासन में सबका विकास हुआ
विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी आजादी के अमृत महोत्सव के साल में लोकतंत्र को दृढ करने का करेगी और सूबे में भारतीय जनता पार्टी के लिए विजय को सुनिश्चित करेगी। साल 2014 से नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया और इसे साथ ही गरीब कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी के शासन ने हमेशा से किया है।
साल 2017 में यूपी की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया था। उससे पहले यूपी में भ्रष्टाचार और गुंडाराज का शासन था। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए सबसे ज्यादा घर यूपी में बनवाये, हमने हर गरीब के घर को एलपीजी सिलेंडर देने का काम किया।
कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त अनाज बांटा और गरीबों के बैंक खाते में सीधे पैसा देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया है। योगी सरकार ने कड़े प्रशासन के जरिये प्रदेश में गुंडाराज को खत्म करने का जो काम किया है वो प्रशंसनीय है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को दंगामुक्त शासन देने का काम किया।
यूपी आज विकास की राह में सबसे आगे खड़ा है। यहां नये मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहा है। नये एयरपोर्ट बन रहे हैं। योगी सरकार यूपी में नये उम्मीद की नई किरण बन कर उभरी है। भाजपा का यही लक्ष्य है कि यूपी को बीमारू राज्य से विकास के मॉडल में बदला जाए।
आज की प्रेसवार्ता में भाजपा पहले चरण के 58 में 57 सीटों पर और दूसरे चरण के 55 में से 48 सीटों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है।
इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान ने बेहद खास जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा अतुल गर्ग ग़ाज़ियाबाद से, लोनी से नन्द किशोर गुज्जर, नोएडा से पंकज सिंह, साहिबाबाद से सुनील शर्मा, जेवर से धीरेंद्र सिंह और मथुरा से श्रीकात वर्मा पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
मालूम हो कि इससे पहले मायावती ने अपने जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रेस वार्ता करके पहले चरण के 58 में से 53 सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर की थी।
इसे भी पढ़ें: बसपा ने जारी की यूपी चुनाव में 53 प्रत्याशियों की लिस्ट